ANTF यूनिट झांसी की बड़ी कार्रवाई: मजबूत पैरवी के चलते तस्कर रवि शिवहरे व हरिश्चंद्र की 12 लाख की संपत्ति फ्रीज

Untitled 26 copy 1

लखनऊ। मादक पदार्थों की तस्करी कर लाखों की संपत्ति बनाने वाले दो तस्करों मध्यप्रदेश के नौगांव निवासी हरिश्चंद्र शिवहरे व जनपद बदायूं के मटौध निवासी रवि शिवहरे के खिलाफ मजबूत पैरवी कर एएनटीएफ यूनिट झांसी ने 12 लाख 60 हजार 525 रूपए की संपत्ति को फ्रीज किया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक एएनटीएफ यूनिट ने बीते 22 दिसंबर 2025 को फ्रीजिंग ANTF -68-08/2025 के जरिए से अदालत के सामने SAFEM (FOP) A एवं एनडीपीएस नई दिल्ली से अनुरोध किया था।

ANTF यूनिट झांसी की मजबूत पैरवी के चलते अदालत ने 14 जनवरी 2026 को तस्करों द्वारा बनाई गई लाखों की संपत्ति को फ्रीजिंग आर्डर के लिए आदेश दिया। बताया जा रहा है कि ANTF टीम ने पांच नवंबर 2025 उड़ीसा से गांजा लाकर चित्रकूट के रास्ते बांदा जिले में सप्लाई करते समय अंतरराज्यीय स्तर से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बांदा जिले के मटौध थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गुरहा निवासी रवि शिवहरे व नौगांव छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी हरिश्चंद्र शिवहरे को गिरफ्तार किया था। उपनिरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक जांच-पड़ताल में सामने आया कि दोनों अभियुक्त मादक पदार्थ की तस्करी करने की रकम से 12,60 हजार 525 रूपए की संपत्ति बना रखा था।

Spread the love

Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News Odisha

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: करीब साल के युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं हो सकी

एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने पड़ा मिलने से मचा हड़कंप पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट कस्बा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Spread the love
Read More