सूर्या पर झूठा आरोप बड़ा भारी, खुशी पर टूटा ‘स्काई वार’, अब 100 करोड़ के मानहानि का दावा

Untitled 23 copy 1

लखनऊ। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर दिए गए एक बयान के बाद एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी विवाद में आ गई हैं। हाल ही में एक इवेंट में खुशी ने कहा कि कई क्रिकेटर उनके पीछे पड़े थे, और सूर्यकुमार यादव उन्हें पहले काफी मैसेज किया करते थे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अब दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं है और कभी रोमांटिक रिश्ता भी नहीं रहा। सूर्या के समर्थक फैजान अंसारी ने गाजीपुर पुलिस स्टेशन में खुशी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया। फैजान का आरोप है कि खुशी ने बिना सबूत के झूठे दावे किए, जिससे एक राष्ट्रीय खिलाड़ी की छवि खराब हुई।

शिकायत में तुरंत कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की गई है, हालांकि अभी तक FIR दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई। विवाद बढ़ने पर खुशी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया। दोनों के बीच सिर्फ दोस्ताना बातचीत थी, कोई रोमांटिक कनेक्शन नहीं। खुशी ने दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था, जिससे पुरानी चैट्स लीक हुईं और गलतफहमी फैली। अब दोनों के बीच कोई बात नहीं होती। सूर्यकुमार यादव इस मुद्दे पर चुप हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी में जुटे हैं। भारत को 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जो उनकी फॉर्म के लिए अहम होगी। खुशी मुखर्जी 1996 में कोलकाता में जन्मीं। उन्होंने स्प्लिट्सविला 10 और लव स्कूल 3 से शोहरत पाई। तमिल-तेलुगु फिल्मों के अलावा बालवीर रिटर्न्स और कहत हनुमान जय श्री राम में काम किया। 2015 में भोपाल होटल विवाद में भी वे सुर्खियों में रहीं, जहां नाबालिग कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

 

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Horoscop  आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। किसी के लिए आज सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशियों को कामकाज, स्वास्थ्य या रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा

Lucknow भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मान भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति गुरु सम्मान समारोह 2026” का आयोजन शुक्रवार को कलामंडपम् प्रेक्षागृह, कैसरबाग में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख […]

Spread the love
Read More
Alzarri Joseph-Darren Sammy controversy
Sports

वेस्टइंडीज क्रिकेट में बढ़ा विवाद, अल्जारी जोसेफ ने हेड कोच के बयान पर जताई नाराजगी

Alzarri Joseph-Darren Sammy controversy : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और हेड कोच डैरेन सैमी के बीच टेस्ट सीरीज से जुड़ा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। जोसेफ ने सैमी के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें कोच ने कहा था कि तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट […]

Spread the love
Read More