KIBG 2026 : हरियाणा की महिला टीम और दिल्ली की पुरुष टीम ने बीच सेपकटकरॉ में स्वर्ण पदक जीते

WhatsApp Image 2026 01 09 at 3.08.10 PM
  •  बीच सेपकटकरॉ में बिहार को रजत पदक
  • बीच सॉकर महिला फ़ाइनल में ओडिशा और गुजरात आमने-सामने होंगे,

अहमदाबाद। हरियाणा की महिला टीम और दिल्ली की पुरुष टीम ने गुरुवार को घोघला बीच पर खेले गए फ़ाइनल मुकाबलों में बिहार की स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 (KIBG 2026) में बीच सेपकटकरॉ के स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव द्वारा आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और राष्ट्रीय खेल महासंघों की तकनीकी देखरेख में किया जा रहा है। खेलो इंडिया बीच गेम्स का यह दूसरा संस्करण है, जिसमें 1100 से अधिक खिलाड़ी आठ खेलों—वॉलीबॉल, सॉकर, सेपकटकरॉ, कबड्डी, पेंचक सिलाट, ओपन वॉटर स्विमिंग, मल्लखंब और रस्साकशी—में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इनमें पहले छह खेल पदक स्पर्धाएं हैं और कुल 32 स्वर्ण पदक दांव पर हैं। महिला वर्ग के फ़ाइनल में हरियाणा ने पहला रेगु गंवाने के बाद ज़बरदस्त वापसी करते हुए एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में बिहार को 2-1 से हराया। वहीं पुरुष वर्ग के फ़ाइनल में दिल्ली की टीम ने बिहार को सीधे मुकाबले में 2-0 से पराजित किया। बीच सॉकर में, गत विजेता ओडिशा ने डेब्यू कर रही हिमाचल प्रदेश की टीम को 7-0 से करारी शिकस्त देकर महिला फ़ाइनल में जगह बनाई। ओडिशा की ओर से सृजना तमांग, सत्यबती खड़िया और खुंडोंगबाम अंबालिका ने दो-दो गोल दागे।

दूसरे महिला सेमीफ़ाइनल में गुजरात की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर में ही चार गोल दागे, जो अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 6-3 की जीत के लिए काफ़ी साबित हुए। अरुणाचल की कप्तान गियानी रामचिंग मारा ने तीनों क्वार्टर में एक-एक गोल किया, लेकिन उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। बीच वॉलीबॉल में तमिलनाडु के पास पुरुष और महिला—दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। महिला वर्ग के पहले सेमीफ़ाइनल में दीपिका और पवित्रा (तमिलनाडु) ने एक सेट से पिछड़ने के बाद स्वाति और धारशिनी (तमिलनाडु) को 19-21, 21-12, 15-6 से हराया। अब वे स्वर्ण पदक मुकाबले में पुडुचेरी की रेवती और श्वेता से भिड़ेंगी। पुरुष वर्ग का फ़ाइनल तमिलनाडु की भारत और राजेश की जोड़ी तथा गोवा के सावन और गॉन्स के बीच खेला जाएगा।

आज के परिणाम

महिला: गुजरात ने अरुणाचल प्रदेश को 6-3 से हराया; ओडिशा ने हिमाचल प्रदेश को 7-0 से हराया

बीच सेपकटकरॉ

महिला : स्वर्ण – हरियाणा; रजत – बिहार; कांस्य – उत्तर प्रदेश, मणिपुर
पुरुष : स्वर्ण – दिल्ली; रजत – बिहार; कांस्य – मणिपुर, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव

बीच वॉलीबॉल (सेमीफ़ाइनल)

महिला: दीपिका/पवित्रा (तमिलनाडु) ने स्वाति/धारशिनी (तमिलनाडु) को 19-21, 21-12, 15-6 से हराया;
रेवती/श्वेता (पुडुचेरी) ने मानसा/मौनीका (आंध्र प्रदेश) को 21-10, 21-18 से हराया

पुरुष: सावन/गॉन्स (गोवा) ने पूंथामिझन/अभिथन (तमिलनाडु) को 21-18, 16-21, 15-12 से हराया;
भारत/राजेश (तमिलनाडु) ने रामकृष्ण दावस्कर/नितिन सावंत (गोवा) को 21-13, 19-21, 15-8 से हराया

Spread the love

Sports

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

Lucknow:  जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय T20 क्रिकेट टीम में चयन होने पर युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम भावुक हैं। भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का बचपन का सपना अब साकार होने जा रहा है। विप्रज ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके […]

Spread the love
Read More
Sports

T20I रैंकिंग में अय्यर को बड़ा फायदा, ईशान को नुकसान

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष T20 इंटरनेशनल और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी छलांग लगाई है। अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 627 रेटिंग अंक हैं। अय्यर ने […]

Spread the love
Read More
Sports

एशियन गेम्स में अधिकृत चिकित्सक के रूप में जापान जायेंगे डॉ मनोज

Varanasi: वाराणसी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और स्वास्थ्य लेखक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव,भारतीय कुश्ती संघ की तरफ़ से जापान में प्रस्तावित एशियन गेम्स मे आफिसियल चिकित्सक के रूप में जापान जा रहे हैं। जापान में 19 सितम्बर से चार अक्टूबर तक एशियन गेम्स चलेगा । चार अक्टूबर को समापन समारोह आयोजित होगा।विदित है कि डॉ मनोज […]

Spread the love
Read More