उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष और तीन सदस्यों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

utatarakhada lka sava aayaga ada189ae429c39587059607d313a86d5

देहरादून। शासन ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में अध्यक्ष एवं तीन सदस्यों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए शासन ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि अध्यक्ष सहित कुल सात सदस्यों में से आधे सदस्य ऐसे होंगे, जिन्होंने भारत सरकार या किसी राज्य सरकार के अधीन न्यूनतम दस वर्षों तक पद धारण किया हो। अध्यक्ष सहित कम से कम तीन सदस्य ऐसे होने चाहिएं, जिनके पास केंद्र या राज्य सरकार में श्रेणी-क के अधिकारी के रूप में सेवा का अनुभव हो।

सचिव कार्मिक शैलेश बगौली द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस पद के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षिक एवं अनुभव संबंधी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा।

अंकिता के माता पिता ने मुख्यमंत्री धामी से मिलकर अपना पक्ष रखा

 

पंजीकृत डाक अथवा कूरियर के माध्यम से सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, उत्तराखंड शासन को भेजना होगा। यह आवेदन 22 जनवरी, 2026 की शाम छह बजे तक पहुंच जाना चाहिए। अधिसूचना में कहा गया है कि नियुक्ति के समय आयोग के अध्यक्ष सहित कुल सात सदस्यों में से यथासंभव निकटतम आधे सदस्य ऐसे होंगे, जिन्होंने भारत सरकार या किसी राज्य सरकार के अधीन न्यूनतम दस वर्षों तक पद धारण किया हो।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More