नेपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी : भारत में तस्करी के लिए रखा गया 98 बोरी मक्का बरामद

Untitled 2 copy 9

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में तस्करी कर भेजने के लिए रखा हुआ 98 बोरी मक्का नेपाल सशस्त्र पुलिस के जवानों ने पकड़ा है। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के नवलपरासी जिले के बेलासपुर 26 नंबर सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम बॉर्डर एरिया में गश्त कर रही थी।

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की भारी मात्रा में मक्का की बोरियां बॉर्डर के पास एक घर में छिपाकर रखी गई हैं। टीम ने घेराबंदी कर मकान की तलाशी ली तो बोरे में रखा 98 बोरी मक्का (2940 किलो) बरामद हुआ। सशस्त्र प्रहरी बल हरपुर नायब निरीक्षक एसआई माधव प्रसाद घिमिरे ने बताया कि बरामद 98 बोरा मक्का को कब्जे में लेकर महेशपुर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 2.94 लाख बताई जा रही है।

Spread the love

Crime News

प्रदेश की जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

बेडशीट से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवा बंदी सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध मौत, 21 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या पॉक्सो के आरोपी बंदी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर संदिग्ध हालत में मिला Lucknow : कारागार मुख्यालय केवतामन प्रयासों के बाद भी प्रदेश की जेलों में […]

Spread the love
Read More
Crime News

देवरिया में 1.39 कुंतल गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

यूपी STF नें 50 लाख की कीमत का माल किया बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवरिया से 1.39 कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

STF को मिली बड़ी सफलता Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया। STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर […]

Spread the love
Read More