भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया कस्बे से 55 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

Untitled 5 copy 7

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया कस्बे से संदिग्ध परिस्थितियों में धूम रहे एक युवक को नारकोटिक्स विभाग भैरहवा और बेलहिया पुलिस की सयुक्त टीम ने हिरासत में लेकर उसके बताए पते पर छापेमारी कर करीब 55 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद कर कार्यवाही में जुट गई है।

DSP सूरज कार्की ने बताया कि सोमवार की देर रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय भैरहवा और जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही की संयुक्त पुलिस टीम ने रूपन्देही जिले के मायादेवी ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 निवासी 24 वर्षीय दीपेंद्र चाई को बेलहिया, सिद्धार्थनगर नगरपालिका, वार्ड संख्या 1, बेलहिया में संदिग्ध रूप से धूमने के दौरान हिरासत में लिया था।

पूछताछ में पता चला कि उसने रूपन्देही जिले के मायादेवी ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 स्थित अपने घर के कमरे में ब्राउन शुगर छिपा रखा था। दीपेंद्र चाई के घर की तलाशी के दौरान प्लास्टिक में ब्राउन शुगर 28 ग्राम 290 मिलीग्राम, प्लास्टिक रहित 26 ग्राम 320 मिलीग्राम) और एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।

Spread the love

नौतनवा हस्ताक्षर अभियान
Purvanchal

नौतनवा में चला ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित अभियान में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर ग्रेट निकोबार संरक्षण के प्रति अपना समर्थन जतायाउमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa:महाराजगंज द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत अड्डा बाजार नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की मुहिम को आगे बढ़ते हुए जिलाध्यक्ष […]

Spread the love
Read More
Crime News

गे-डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, मुलाकात पर पहुंचे युवक के साथ हो गया बड़ा खेल

Honey-trap gang : गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक युवक के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक गे-डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और कुछ लोगों से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई और मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन जब वह तय जगह […]

Spread the love
Read More
Crime News

खूबसूरत AI दुल्हनों का जाल: कानपुर में मैट्रिमोनियल गैंग का बड़ा पर्दाफाश

Kanpur Matrimonial Fraud : फोन पर एक कॉल आया। दूसरी ओर से एक बेहद मीठी और भरोसा दिलाने वाली आवाज सुनाई दी। कहा गया कि आपकी प्रोफाइल के लिए एकदम उपयुक्त रिश्ता मिल चुका है। इसके बाद कुछ आकर्षक तस्वीरें भेजी गईं, बातचीत आगे बढ़ी, धीरे-धीरे भरोसा गहरा हुआ और फिर पैसे मांगने का सिलसिला […]

Spread the love
Read More