अनियंत्रित होकर वाहन गंगनहर में गिरा, दो युवकों की मौत

Untitled 14 copy 3

रुड़की। नारसन क्षेत्र में मोहम्मदपुर झाल के समीप देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे गंगनहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक मेरठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो किसी निजी कार्य से रुड़की आए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रात के समय उस वक्त हुआ जब कार मोहम्मदपुर झाल के पास एक तीखे मोड़ से गुजर रही थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने दुर्घटना का कारण तेज गति और सड़क का खतरनाक मोड़ बताया है। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से कार सीधे नहर में जा गिरी और पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि ग्रे रंग की कार नहर में उल्टी और आधी डूबी हुई अवस्था में फंसी हुई थी। स्थानीय झाल कर्मियों की मदद से जब कार की तलाशी ली गई, तो उसके भीतर दो युवक फंसे हुए मिले। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को गंगनहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें रुड़की मोर्चरी भेज दिया है। वाहन के पंजीकृत स्वामी से संपर्क करने पर मृतकों की पहचान की पुष्टि हुई। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25 वर्ष), पुत्र राजकुमार शर्मा और पुनीत (25 वर्ष), पुत्र आशुतोष, दोनों निवासी कुराली, थाना जानी, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

अलीगंज: डाला चालक की कैंची घोंपकर हत्या, सरे शाम हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी

नामजद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी घटना में इस्तेमाल कैंची के साथ हिरासत में पुर्णिया पुल के नीचे हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में खूनी खेल का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब अलीगंज थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

बिजनौर: गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया

रहीमाबाद गांव में सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की बेरहमी से हुई हत्या का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित रहीमाबाद गांव निवासी सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित बिरजू को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रदेश की जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

बेडशीट से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवा बंदी सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध मौत, 21 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या पॉक्सो के आरोपी बंदी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर संदिग्ध हालत में मिला Lucknow : कारागार मुख्यालय केवतामन प्रयासों के बाद भी प्रदेश की जेलों में […]

Spread the love
Read More