भाजपा मंत्री पति का विवादास्पद बयान, बोले – बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां

WhatsApp Image 2026 01 02 at 12.17.08 PM

देहरादून। पहले ही कई मुद्दों से जूझ रही भाजपा के लिए मंत्री पति ने नई मुसीबत खड़ी कर दी। मंत्री पति की बयान बेहद ही संवेदनशील मुद्दे पर फिसल गई। यूं तो इन मंत्री पति के कई कांड यूपी की सुर्खियों में रहे हैं लेकिन इस बार तो उन्होंने बिहार में लड़की खरीदने की बात कह डाली। यह बात एक कार्यक्रम के मंच से कही।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय जैसी अत्यंत संवेदनशील जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल ने कहा कि ’’बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं”। और युवाओं को कहा कि वो उनकी शादी करवाएंगे। यह बात गिरधारी ने हंसते हंसते कही। युवाओं से यह भी कहा कि शादी कर लेते तो तीन चार बच्चे हो जाते।

पहले ही अंकिता हत्याकांड, एंजेल चकमा मर्डर केस समेत अन्य मसलों से जूझ रही भाजपा के लिए यह एक नई दिक्कत खड़ी हो गयी है। 1990 में बरेली में हुए दोहरे हत्याकांड में भी गिरधारी साहू का नाम जुड़ा। 2021 में भी गैरजमानती वारंट जारी हुए थे।
यही नहीं बीते साल एक युवती के साथ भी गिरधारी साहू का नाम जुड़ा था। यह पारिवारिक विवाद भी मीडिया में खूब उछला था।

विश्व कप 2027 के बाद वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंतित हूं: अश्विन

अब फिर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने मंत्री पति का एक वीडियो जारी किया है जिसमें गिरधारी कहते सुने जा रहे हैं कि बिहार में लड़कियां बीस या पच्चीस हजार में मिल जाती है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली रेखा आर्य के पति का यह बयान न केवल घोर निंदनीय और शर्मनाक है, बल्कि यह पूरे देश की महिलाओं और बच्चियों की गरिमा पर सीधा हमला है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड और उनके पति द्वारा महिलाओं के बारे में दिये गये बयान के खिलाफ कल 2 जनवरी को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव करेगी।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More