गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

ANTF टीम को इनके पास से एक किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन, एक चार पहिया वाहन, चार मोबाइल फोन व 1,290 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ पांच लाख रुपए बताई जा रही है। ANTF गाजीपुर की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है।

गाजीपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित लालनपुर के पास चेकिंग के दौरान ANTF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने  कार सवार तीन तस्करों को धर दबोचा। इस गिरोह में एक महिला तस्कर शामिल है जिसकी आड़ में गिरोह मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था।

 

ANTF के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम गाजीपुर जिले के ग्राम सरैया पोस्ट छावनी लाइन थाना कोतवाली निवासी राकेश यादव उर्फ गामा पुत्र रमाकांत सिंह यादव, गाजीपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित तुलसीपुर निवासी कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति पुत्र स्व राजकुमार प्रजापति व गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर गांव निवासी रीना यादव पत्नी जीउत बंधन यादव बताया।

ANTF टीम को इनके पास से एक किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन, एक चार पहिया वाहन, चार मोबाइल फोन व 1,290 रुपए की नकदी बरामद हुई है। ANTF टीम के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो एक बड़े तस्कर के साथ मिलकर इस गोरखधंधे को अंजाम देते हैं।

ये भी पढें

बाराबंकी में 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरोपी राकेश यादव ने पुलिस को बताया कि अवैध मादक पदार्थ हेरोइन को झारखंड के चौपारण बाजार से लाकर मध्यप्रदेश के राजगढ़ से दूसरे व्यक्ति को सप्लाई करने के गाजीपुर से होते हुए वाराणसी के रास्ते जा रहे थे कि धर लिए गए।

इस गुड वर्क पर खुश होकर अफसरों ने ANTF टीम के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह रजावात, कांस्टेबल जयंत सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार चौरसिया, कांस्टेबल शिवांश राय, कांस्टेबल देवानंद, कांस्टेबल इन्द्र पाल सिंह, महिला कांस्टेबल मुस्कान यादव, महिला कांस्टेबल ज्योति मौर्या के अलावा गाजीपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के चौकी प्रभारी विवेक कुमार पाठक, कांस्टेबल रविशंकर विद्यार्थी व कांस्टेबल विशाल कुमार को शाबाशी दी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

ट्रंप-शी मुलाकात पर उदित राज का मोदी सरकार पर हमला

अनंत चतुर्दशी कल, हिंदुओं जैनियों के लिए है महत्वपूर्ण

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

 

 

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय

Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More