ANTF यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी कामयाबी: एक करोड़ की मार्फीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Untitled 10 copy
  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नगराम क्षेत्र के घुड़सारा पुलिया के पास से दबोचा
  • 990 ग्राम अवैध मार्फीन, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन व 250 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने बुधवार को नगराम क्षेत्र के घुड़सारा गांव से कुछ दूरी पर बड़ी नहर के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार कर 990 ग्राम मादक पदार्थ (मार्फीन) बरामद किया है। बरामद मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। एएनटीएफ टीम के मुताबिक आरोपित लखनऊ के अलावा यूपी के कई जिलों में मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं। हत्थे चढ़े आरोपियों से उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के निरीक्षक दर्शन यादव के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मार्फीन की तस्करी करने वालों की सूचना मिल रही थी। उन्होंने बताया कि इस इस सूचना पर तलाश के दौरान बुधवार को तस्करों की नगराम क्षेत्र में लोकेशन घुड़सारा गांव के पास बड़ी नहर के पास पाई गई। टीम ने घेरेबंदी कर मौके से दो तस्करों को धरदबोचा।

पकड़े गए तस्करों की पहचान कुलदीप सिंह व अंकुश यादव के रूप में हुई। एएनटीएफ टीम के निरीक्षक दर्शन यादव के मुताबिक दोनों आरोपी रायबरेली जिले के मिल एरिया व महाराजगंज थाना इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग जल्द अमीर बनने की चाहत में अवैध मादक पदार्थ मार्फीन की तस्करी करने की बात स्वीकार किया है। इनके पास से एक करोड़ रुपए कीमत की अवैध मार्फीन, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन व 250 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

Spread the love

Crime News

अंकित शर्मा मर्डर केस की पूरी टाइमलाइन: लापता होने से लेकर उम्रकैद की सजा तक का सफर

Karkardooma Court Verdict : वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान हुए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने माना कि यह अपराध बेहद क्रूर और […]

Spread the love
Read More
Tainted police personnel and crime
Crime News Uttar Pradesh

दागी पुलिसकर्मियों पर नकेल नहीं तो कैसे थमे अपराध

गोरखपुर ही नहीं पहले भी कई बार पुलिस वाले लगा चुके हैं खाकी पर दाग पुलिसकर्मियों ने महकमे के फरमान को किया नजरअंदाज, उठे सवाल ए अहमद सौदागर Tainted police personnel and crime : तीन दिनों पहले गोरखपुर जिले दस वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अभिषेक यादव ने उसके […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Maharastra

नागपुर में घर बना था कथित सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस रेड में संचालिका गिरफ्तार

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पुलिस ने एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कलमना इलाके में एक मकान के अंदर चल रही अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक महिला को रेस्क्यू किया, जबकि […]

Spread the love
Read More