क्रिसमस डे पर विशेष

राजेन्द्र गुप्ता

क्रिसमस डे 25 दिसंबर को है। यह पर्व यीशु मसीह को समर्पित होता है। क्रिसमस का अर्थ होता है क्राइस्ट का मास (Mass of Christ)। यूं तो क्रिसमस ईसाई धर्म का त्योहार है, लेकिन सभी धर्म के लोग अपनी रूची और विश्वास के अनुसार इसे सेलिब्रेट करते हैं।

25 दिसंबर को क्यों मनाते हैं क्रिसमस डे?

ईसाई धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था, इसलिए यह क्रिसमस डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं कुछ इतिहासकार और रिलीजियस फॉलोअर्स का यह मानना है कि ईसा का जन्म इस दिन नहीं हुआ था। यह सिर्फ सिंबॉलिक जन्मदिन है। यानी यह केवल एक प्रतीकात्मक जन्मदिन है। बाइबल में जीसस की कोई बर्थ डेट नहीं दी गई है। ऐसी मान्यता है कि मरियम को एक सपना आया था, जिसमें उन्हें प्रभु के पुत्र यीशु को जन्म देने की भविष्यवाणी की गई थी।

पहली बार कब मनाया गया क्रिसमस?

ईसाई रोमन सम्राट और रोमन सम्राट कॉन्सटेंटाइन के शासनकाल के दौरान 336 में मनाया गया था। इसके बाद पोप जुलियस ने 25 दिसंबर को ऑफिशियल जीसस क्राइस्ट का जन्म दिवस मनाने का फैसला लिया था।

क्रिसमस से सेंटा क्लॉज का संबंध क्या है?

सेंटा का वास्तविक नाम संत निकोलस है। संत निकोलस जरूरतमंदों और बीमारों की सहायता के लिए यात्रा किया करते थे। बच्चों को सेंटा क्लॉज़ का बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्हें लगता है सेंटा आज भी उनके लिए क्रिसमस पर गिफ्ट लेकर आता है।

कैसे मनाते हैं क्रिसमस?

क्रिसमस पर गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं की जाती हैं। इसके साथ ही जगह-जगह प्रभु यीशु की झांकियां की सजाई जाती हैं। इतना ही नहीं लोग घरों में क्रिसमस ट्री भी सजाते हैं।

Business homeslider International

पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, जनता के लिए महंगाई का नया झटका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भयंकर वृद्धि हुई है। पेट्रोल की कीमत में 43% की बढ़ोतरी के बाद यह 458.4 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1.64 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत में 54.9% की बढ़ोतरी के साथ यह 520.35 रुपये (1.86 डॉलर) प्रति लीटर पहुंच गई है। पेट्रोलियम […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More
homeslider International

Iran-US War: अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज समेत तीन टॉप जनरलों को बर्खास्त किया, पेंटागन में हड़कंप

रैंडी जॉर्ज की बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से, क्रिस्टोफर ला नीव बने नए कार्यवाहक आर्मी चीफ वॉशिंगटन। ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटा दिया है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इसी क्रम में दो अन्य टॉप जनरलों-जनरल डेविड होडने और मेजर जनरल […]

Read More