सेबी और पंचायती राज मंत्रालय ने उत्तराखंड के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम

Untitled 15 copy 10

देहरादून/उत्तराखंड। सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने पंचायती राज मंत्रालय (MOPR) के सहयोग से जिला और ब्लॉक स्तर के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए वित्तीय साक्षरता और निवेश शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 18 और 19 दिसंबर, 2025 को देहरादून में हुआ। उद्घाटन सत्र राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक और मनोज तिवारी, उप निदेशक, पंचायती राज विभाग, उत्तराखंड, की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान, सेबी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें दीप्ती अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक बाला कुमारी, उप महाप्रबंधक और जॉयदीप नास्कर, उप महाप्रबंधक शामिल थे। NSE के मुख्य प्रबंधक गौरव मोटवानी और उत्तराखंड पंचायती राज विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों में वित्तीय समझ और निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा धोखाधड़ी से बचाव के तरीकों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिनिधियों को तमाम जरूरी जानकारी और उपकरण दिए गए, ताकि वे अपने क्षेत्रों के लोगों को भी सही वित्तीय निर्णय लेने में मदद कर सकें और पंचायत के कार्यों को मजबूत बना सकें। यह पहल सेबी और पंचायती राज मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि पंचायतों के जरिए गाँव और छोटे क्षेत्रों तक आसानी से वित्तीय जागरूकता पहुँच सके।

Spread the love

BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More