अमेठी के बेटे ने रचा IPL इतिहास, प्रशांत वीर पर CSK ने लुटाए 14.20 करोड़, गांव में जश्न

prashant veer amethi csk player ipl 2026 1765894521

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में इस बार कई बड़े नामों पर बोली लगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अमेठी के गूजीपुर गांव के युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर की रही। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदकर न सिर्फ बड़ी डील की, बल्कि उन्हें आईपीएल का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी भी बना दिया।

प्रशांत वीर का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये तय किया गया था, लेकिन उनकी प्रतिभा पर फ्रेंचाइजी का भरोसा देखते ही बनता था। जैसे ही बोली शुरू हुई, टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अंत में CSK ने सबसे ऊंची बोली लगाकर प्रशांत को अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया। इस ऐतिहासिक खबर के बाद गूजीपुर गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। गांव के लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए और हर कोई प्रशांत की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा था। प्रशांत की सफलता ने पूरे अमेठी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

प्रशांत की मां अंजना त्रिपाठी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने बेटे को हमेशा मेहनत करते देखा है। वहीं पिता रामेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि परिवार ने कभी भी क्रिकेट को लेकर कोई दबाव नहीं बनाया, बल्कि हर कदम पर बेटे का हौसला बढ़ाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशांत वीर की कहानी उन युवाओं के लिए मिसाल है, जो छोटे गांवों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं। गांव के प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय ने कहा कि प्रशांत की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी शहर या सुविधा की मोहताज नहीं होती।

अब सभी की नजरें IPL 2026 पर टिकी हैं, जहां प्रशांत वीर CSK की जर्सी में मैदान पर उतरते नजर आएंगे। उनके शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है, बल्कि अमेठी के युवाओं को भी एक नई प्रेरणा मिलेगी।

Spread the love

Sports

WPL 2027: आज तय होंगे रिटेन खिलाड़ी, 28 अक्टूबर को ऑक्शन

WPL 2027: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के लिए सभी पांच फ्रेंचाइजी आज अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करेंगी। इसके बाद टीमों की नजरें आगामी ऑक्शन पर होंगी, जिसका आयोजन 28 अक्टूबर को कोच्चि में किया जाएगा। WPL में एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड रख सकती है। इनमें अधिकतम छहविदेशी […]

Spread the love
Read More
Aichi-Nagoya
Sports

ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर

Aichi-Nagoya: भारत की ईशा सिंह ने सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में बहुत कम अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई और उन्हें शूट-ऑफ के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से बाहर हो गई। फाइनल में, 50 शॉट्स […]

Spread the love
Read More
Sports

सचिन से तुलना पर बोले विराट, ‘ईगो आया तो सब खत्म’

Virat Kohli: विराट कोहली का नाम जब भी रिकॉर्ड बुक में ऊपर आता है, क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर से उनकी तुलना शुरू हो जाती है। दोनों भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित बल्लेबाजों में शामिल हैं और कोहली कई मामलों में सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। लेकिन खुद विराट कोहली इस […]

Spread the love
Read More