बाराबंकी: महिला सिपाही के कत्ल के बाद अब मसौली में महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

murder
  • प्रेमी ने अपने घरवालों पर लगाया हत्या किए जाने का आरोप
  • गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही महिला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों महिला सिपाही की हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के शाहव पुर चौराहे पर मंगलवार सुबह एक शादीशुदा महिला की हत्या की हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतका मूल रूप से जनपद गोरखपुर की रहने वाली थी, जो अपने प्रेमी संदीप कुमार से मिलने शाहव पुर चौराहे स्थित उसके घर पर आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। घटना पर मौजूद महिला का प्रेमी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि महिला देर रात करीब एक बजे उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। संदीप का आरोप है कि झगड़े के विवाद के बाद उसके माता-पिता और अन्य लोगों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद से प्रेमी संदीप के घरवाले मौके से फरार हैं।

घटना से जुड़ी दो तस्वीरें…

जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जिले के शहाव पुर में सोमवार देर रात गोरखपुर निवासी ममता यादव अपने प्रेमी संदीप से मिलने आई थी। इस दौरान घर में प्रेमी और उसके परिजन मौजूद थे। किसी बात को लेकर रात में घर में विवाद हो गया। प्रेमी संदीप के मुताबिक, विवाद के बाद उसके माता-पिता और बहनों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक संदीप ने बताया कि दोनों की पहचान मैट्रीमोनियल एप के माध्यम से हुई थी और दोनों ही शादीशुदा हैं। संदीप कुमार रिलायंस कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर काम करता है। उसका और मृतका ममता यादव के साथ करीब दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों ने पहले प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन यह शादी घरवालों को नापसन्द थी। विरोध के चलते दोनों अलग हो गए और बाद में दोनों की अलग-अलग जगह शादियां हो गईं। इसके बावजूद उनके बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा।

मृतका का प्रेमी संदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2025 को कोमल से हुई थी, जो धौकलपुर, जनपद बाराबंकी की निवासी है। इसके बाद भी वो अपनी प्रेमिका से बातचीत करता था जो घरवालों को पसंद नहीं था। घरवालों ने कहा था कि सोमवार सुबह लड़की के माता-पिता वालों से बात करके मामले को समझ लेंगे। इसके बाद वो सोमवार रात कुछ समय के लिए वह बाहर गया था तभी घरवालों ने हत्या को अंजाम दिया। वापस आने पर उसने प्रेमिका की लाश देखी। उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। हत्या की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मसौली के अलावा कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से छानबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।

Spread the love

Political
Analysis homeslider Politics

अखिलेश की फिल्म धुरंधर पर नाराजगी के सियासी मायने

Political सिनेमा और राजनीति का रिश्ता हमेशा से गहरा रहा है, लेकिन जब परदे की कहानियां सीधे तौर पर चुनावी मैदान के समीकरणों और राजनीतिक दलों के इतिहास को प्रभावित करने लगें, तो सियासत गरमाना लाजिमी है। हाल ही में रिलीज हुई बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली फिल्म धुरंधर को लेकर समाजवादी […]

Spread the love
Read More
Supreme Court
homeslider Politics Uttar Pradesh

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 40 साल पुराने बोफोर्स रिश्वत मामले की आखिरी याचिका भी खारिज

40 साल पुराने बोफोर्स घोटाले का आखिरकार हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आखिरी याचिका Bofors Case Supreme Court: करीब चार दशक तक देश की राजनीति और न्यायिक व्यवस्था में चर्चा का विषय रहे बोफोर्स रिश्वत मामले का आखिरकार कानूनी अंत हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी अंतिम लंबित याचिका को […]

Spread the love
Read More
Abhijit Deepke's PM Modi
homeslider Uttar Pradesh

15 अगस्त के भाषण को लेकर अभिजीत दीपके की PM मोदी से अपील

बोले- ‘Gen Z और युवाओं के भविष्य पर करें बात’ स्वतंत्रता दिवस से पहले राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख चेहरों में शामिल अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 15 अगस्त को लाल किले से दिए जाने वाले संबोधन को लेकर एक विशेष अपील […]

Spread the love
Read More