सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर अपना दल (एस) ने दी श्रद्धांजलि

Untitled 9 copy 12

मध्य प्रदेश। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आरबी सिंह पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए,  वे सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और मजबूत नेतृत्व से सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत की नींव रखी। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में कार्य करें। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया कि सरदार पटेल के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर किया जाएगा।

Spread the love

Ujjain Land Controversy
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की सियासत में जमीन विवाद, कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को घेरा

सिंहस्थ परियोजनाओं से पहले जमीन खरीद का आरोप मुख्यमंत्री परिवार की जमीन खरीद और विकास परियोजनाओं के संबंधों की जांच हो: कांग्रेस Ujjain Land Controversy :  कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार पर उज्जैन में जमीन खरीद में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले में श्वेत पत्र […]

Spread the love
Read More
Khandwa New
Crime News Madhya Pradesh

 Khandwa New :15 साल की भतीजी संग भागा 45 साल का फूफा, उम्र का सच पता चला तो खा लिया जहर

 Khandwa New :  मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 45 वर्षीय फूफा अपनी 15 साल की नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। समाज और कानून के शिकंजे का डर ऐसा सताया कि दोनों ने रास्ते में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इस […]

Spread the love
Read More
Havaniyat 
Crime News Madhya Pradesh

पत्नी के गले में जंजीर डालकर पीटता रहा हैवान पति, खबर पढ़कर कांप उठेगी रूह

Havaniyat  छोटी सी बात पर पत्नी पर इतनी हैवानियत, हे भगवान कलेजा मजबूत कर पढ़े खबर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मामूली बात पर अपनी पत्नी के साथ ऐसी क्रूरता की, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि […]

Spread the love
Read More