जनसंचार देश के विकास की रीढ़ : निशंक

Untitled 18 copy 5

देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के 47वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि जनसंचार और कम्युनिकेशन देश के विकास की रीढ़ बन चुका है। उन्होंने कहा कि पीआरएसआई जैसी संस्थाएं सरकार और समाज के बीच संवाद की कड़ी को मजबूत कर रही हैं। यह अत्यंत सराहनीय है कि देशभर से पब्लिक रिलेशन इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्र होकर भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं पर मंथन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी परिदृश्य में पीआर इंडस्ट्री को नवाचार, डिजिटल माध्यमों और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत हो सकें। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. बी.के. संजय ने उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते ढाई दशकों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उत्तराखंड ने नए मानक स्थापित किए हैं। मूलभूत सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है और राज्य विकास के नए आयाम छू रहा है।

Spread the love

New Delhi
homeslider National Politics

मोदी शासन की सिल्वर जुबली, कैबिनेट ने दी बधाई

New Delhi: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष के कार्यकाल पर बधाई प्रस्ताव पारित किया है प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व तक की यात्रा को ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ की सोच से […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health homeslider

दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा

New Delhi: भोजन की थाली आए और उसमें दाल न हो तो चित्त वैसे ही खिन्न हो जाता है। संयोगवश अगर आप दाल प्रेमी हैं तब तो थाली में दाल अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग नहीं जानते कि कौन सी दाल कितनी पौष्टिक है, कहीं लोग अरहर की दाल को पसंद करते […]

Spread the love
Read More
homeslider National Politics

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, पुलिस ने रोका

INDIA bloc march: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकाला। विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। संसद से शुरू हुआ मार्च नई दिल्ली के […]

Spread the love
Read More