उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने के लिए स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Untitled 17 copy 6

देहरादून। उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने के लिए पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण आषऔर पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। जो कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, नवाचारों और प्रभावी प्रशासनिक प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति का प्रतीक है। डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। बताया कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य में टेलीमेडिसिन सेवाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा भी प्रारंभ की गई है।

बता दें कि डॉ. आर राजेश कुमार की अगवाई में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिले हैं। पहाड़ी और दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग किया गया। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि, नई नियुक्तियां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुदृढ़ करना व आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। विशेष रूप से टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार से उन क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ परामर्श संभव हो सका है, जहां पहले चिकित्सा सुविधाएं सीमित थीं। इन नवाचारों के चलते उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More