पारा में एक युवक को ऐसा चढ़ा पारा कि प्रेमिका को मार दिया गोली

  • पारा में दुस्साहस: बात न करने पर नाराज सिरफिरे आशिक ने युवती को मारी गोली
  • दाहिने हाथ में गोली लगते ही हुई जख्मी, हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से फरार
  • बड़ी बहन की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज, गोलीबाज आशिक की तलाश शुरू
  • स्कार्पियो सवार पहले कहा भला-बुरा फिर घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम
  • सरेआम हुई घटना से सहमे कांशीराम कालोनी वासी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नादानी और तैश में उठाए गए कद किस कदर सिरफिरों को अपराधी बना देता है। इसकी गवाह बनी पारा क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में हुई एक वारदात। यहां एक सनकी कहें या फिर सिरफिरे आशिक आकाश कश्यप ने एक युवती को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ में लगते ही लड़की लहूलुहान हो गई। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घायल युवती की बड़ी बहन की तहरीर पर सरोजनीनगर क्षेत्र गौरी बाजार निवासी आकाश कश्यप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अफसरों के मुताबिक हमलावर की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि आकाश कश्यप और युवती के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत चल रही थी कि किसी बात को लेकर लड़की ने बात करना छोड़ी तो सिरफिरा आशिक आकाश कश्यप उसका दुश्मन बन गया और उसकी जान लेने का फैसला कर लिया। आरोपी पारा क्षेत्र स्थित कांशीराम कालोनी में रहने वाली युवती के घर जा धमका। आरोपी आकाश कश्यप घर के सामने काली रंग की स्कार्पियो खड़ी की। फिर बेखौफ आकाश कश्यप फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते हुए कार से निकला और वहीं से भला-बुरा कहते हुए युवती के घर में धावा बोल दिया। युवती और उसकी बड़ी बहन कुछ समझ पातीं कि आकाश ने गोली मार दी। गोली लड़की के दाहिने हाथ को चीरते हुए पार कर गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे कि हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक इस मामले घायल युवती की बड़ी बहन की तहरीर पर आरोपी आकाश कश्यप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

 प्रेमिका की हत्या को पहुंचा प्रेमी

सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित गौरी बाजार निवासी आकाश कश्यप घरवालों के साथ रहता है। पारा के कांशीराम कालोनी में रहने वाली एक युवती से आंखें चार चल रही थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद हुआ तो मधुर रिश्ते में किसी बात को लेकर गांठ पड़ गई। लड़की ने उससे किनारा कर लिया। बात न करने पर आकाश कश्यप का पारा सातवें आसमान पहुंच गया और उसकी जान लेने की ठान लिया। शुक्रवार को आकाश कश्यप ने घर में घुसकर युवती के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती कि हमलावर मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

homeslider International

विश्व गुर्दा दिवस आज: किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन

राजेन्द्र गुप्ता विश्व गुर्दा दिवस (WKD) एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है जिसका उद्देश्य गुर्दे के स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करना और विश्व स्तर पर गुर्दे की बीमारियों के बोझ को कम करना है। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (ISN) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन्स (IFKF) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया यह […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More