लव जिहाद में एक युवक गिरफ्तार, पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 62

उधमसिंहनगर। जिहाद नानकमत्ता क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब नानक सागर डैम किनारे दो नाबालिग हिंदू बहनें बुर्का पहने हुए दो संदिग्ध युवकों के साथ घूमती दिखाई दीं। शक होने पर स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवक की पहचान अरबाज के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक सितारगंज क्षेत्र की ये दोनों नाबालिग बहनें सुबह स्कूल के लिए निकली थीं। इसी दौरान आरोप है कि अरबाज और उसका एक साथी उन्हें बहला-फुसलाकर स्कूल ड्रेस के ऊपर बुर्का पहनाकर नानकमत्ता क्षेत्र में ले आए। डैम के पास स्थानीय लोगों ने चारों को संदिग्ध हालत में देखा और पूछताछ करनी शुरू की। दबाव बढ़ने पर एक युवक फरार हो गया, जबकि अरबाज को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इंडिगो का ब्लैकआउट: 400+ फ्लाइट्स कैंसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी घरेलू उड़ानें रद्द

जिहाद मामले की जानकारी मिलते ही दोनों लड़कियों के पिता थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि युवकों ने उनकी बेटियों को गलत नीयत से घर से दूर ले जाकर घुमाया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। नानकमत्ता थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अरबाज और उसके फरार साथी के खिलाफ पोस्को एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
फरार युवक की तलाश में टीम भेजी गई है और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लड़कियों को नानकमत्ता लाने की उनकी मंशा क्या थी।

accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More
New Delhi
homeslider Politics Uttarakhand

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने हिरासत पर उठाए सवाल

New Delhi: अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि अंकिता के माता-पिता को तड़के चार बजे उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे दिल्ली के इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे। राहुल […]

Read More
Dehradun
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त पान मसाले पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अक्टूबर 2026 से लागू इस आदेश के तहत प्रदेश में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा नियमों […]

Read More