ससुराल पहुंची दुल्हन ने 20 मिनट बाद कहा…मुझे मायके छोड़ दो, सुहागरात से पहले टूट गई शादी

Untitled 7 copy 1

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे गांव को हक्का-बक्का कर दिया। नई-नवेली दुल्हन ससुराल पहुंची और महज 20 मिनट बाद खुलेआम ऐलान कर दिया कि वह इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती। घर के आंगन में मौजूद रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिवार की महिलाओं के सामने उसने साफ शब्दों में कहा कि मुझे मायके छोड़ दो, मैं विशाल के साथ नहीं रहूंगी। यह मामला 26 नवंबर 2025 का है। दूल्हा विशाल मद्धेशिया अपने पिता हर्ष चंद्र मद्धेशिया के साथ गांव में जनरल स्टोर चलाता है। छह महीने पहले उसकी शादी सलेमपुर क्षेत्र की पूजा मद्धेशिया से तय हुई थी। दोनों परिवार एक ही जाति-बिरादरी के थे, इसलिए रिश्ता आसानी से पक्का हो गया। 25 नवंबर की शाम बारात सलेमपुर पहुंची, धूमधाम से जयमाला, फेरे और सारी रस्में हुईं। अगले दिन पूजा विधिवत विदा होकर ससुराल आई। स्वागत की सारी रस्में निभाई गईं। दुल्हन को नए कमरे में ले जाया गया। लेकिन 20 मिनट बाद ही पूजा कमरे से बाहर निकली और आंगन में खड़ी होकर बोली, कि मैं इस शादी में खुश नहीं हूं, मुझे वापस मायके भेज दो। पहले तो सबने इसे मजाक समझा, लेकिन जब उसने बार-बार यही बात दोहराई तो हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े

दूल्हे ने पांचवें दिन दुल्हन को निकाला बाहर, वजह सुनकर रह जाएंगे दंग

परिवार वालों ने बहुत समझाया, कारण पूछा, लेकिन पूजा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। सिर्फ यही कहा कि उसका मन इस रिश्ते में नहीं है। लड़के वालों ने तुरंत दुल्हन के मायके वालों को बुलाया। गांव में पंचायत बैठी। पांच घंटे तक दोनों पक्षों के लोग समझाते रहे, लेकिन पूजा अपनी बात पर अड़ी रही। आखिरकार पंचायत में ही कागज पर लिखा-पढ़ी हुई और दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़े

नहीं मिला प्यार तो प्रेमी के लाश से रचाई शादी, क्या है मामला… जानिए

विशाल ने दहेज में मिला सारा सामान -कपड़े, गहने, बर्तन -वापस लौटा दिया। सुहागरात से पहले ही दुल्हन मायके चली गई। दूल्हा विशाल ने दुखी मन से कहा  कि अगर शादी नहीं करनी थी तो पहले क्यों नहीं बताया? छह महीने तक सब ठीक चला, फोन पर बातें होती थीं। अचानक ऐसा करके उसने पूरे परिवार की नाक कटा दी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई प्रेम प्रसंग की आशंका जता रहा है तो कोई मानसिक दबाव की। लेकिन सच जो भी हो, एक शादी महज 20 मिनट में टूट गई और दो परिवारों की खुशियां मिट्टी में मिल गईं।

Spread the love

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More