नहीं मिला प्यार तो प्रेमी के लाश से रचाई शादी, क्या है मामला… जानिए

Untitled 7 copy 37
  • फिल्मी अंदाज में की शादी और प्रेमी के प्यार को दुनिया के सामने रख डाला
  • बात के बहाने प्रेमी को बुलाकर प्रेमिका के परिजनों ने उतार दिया था मौत के घाट

नया लुक डेस्क

मुंबई। किसी प्रेम कहानी का इतना दुखद अंत होगा, कोई प्यार करने वाला कभी नहीं सोच सकता। इनकी प्रेम कहानी जिसने भी सुनी, उसकी आंखें नम हो गई। दोनों का प्यार सच्चा था। दोनों एक दूसरे को जान से ज्यादा चाहते थे। मोहब्बत इतनी बेपनाह थी कि प्रेमी के बिना रह पाना उसके लिए संभव नहीं था। तभी तो भाई-बाप ने जान से मार दिया, लेकिन उसने अपनी जिद नहीं छोड़ी। उसने शादी की, तो उसी से, भले ही उसका प्रेमी सक्षम लाश में तब्दील हो गया था। जी हां, सक्षम की दीवानी आंचल ने उसकी लाश से शादी करके अपनी मोहब्बत को अंजाम तक पहुंचाया।

ये भी पढ़े

मंडप में पहली पत्नी के पहुंचते ही दूल्हा फरार, दूसरी शादी का सपना टूटा

यह प्रेम कहानी महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की है। जिसका इतना दर्दनाक अंत हुआ कि हर किसी की आँखें नम हो गई। 22 वर्षीय सक्षम पवार और 20 वर्षीय आंचल ठाकुर पिछले तीन साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले थे, लेकिन आंचल के पिता गजानन बालाजीराव मामिलवाड़ और भाइयों को यह रिश्ता जाति के नाम पर नागवार गुजरा। 26 नवंबर को परिवार ने सक्षम को बात करने के बहाने बुलाया। पहले उसे लाठियों-डंडों से पीटा, फिर सीने में गोली मारकर पत्थरों से सिर कुचल दिया। हत्या के बाद पुलिस ने पिता गजानन, भाइयों साहिल व वेदांत, रिश्तेदार जयश्री ठाकुर और सोमश लाखे समेत पाँच लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े

भतीजे से अफेयर के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को उतारा मौत के घाट

पोस्टमॉर्टम के बाद जब सक्षम का शव उसके घर लाया गया, आंचल लाल जोड़े में पहुंचीं। रोते-बिलखते उन्होंने सक्षम के शव को हल्दी लगाई, खुद की मांग में उसके हाथों से सिंदूर भरा, मंगलसूत्र पहना और सात फेरे लिए। फिर सक्षम की माँ के पैर छुए और बोलीं, किअब मैं आपके घर की बहू हूँ। मेरे पापा-भाइयों ने हमें जिंदा साथ नहीं रहने दिया, लेकिन मैंने मरने के बाद भी उसे अपना बना लिया। हमारा प्यार जीत गया, वो हार गए। आंचल ने पुलिस और कोर्ट से अपने पिता-भाइयों को फांसी की सजा दिलाने की गुहार लगाई है। सक्षम का परिवार आंचल को पूरी तरह अपनाने को तैयार है। गाँव वाले भी उसकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। यह घटना नफरत के खिलाफ प्रेम की सबसे बड़ी जीत बन गई है।

https://whatsapp.com/channel/0029VbC0HBAGJP8K6FeagD3c

Spread the love

National

राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश

 Akhilesh Yadav Detained :  दिल्ली में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी सियासी हलचल तेज रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More