दूल्हे ने पांचवें दिन दुल्हन को निकाला बाहर, वजह सुनकर रह जाएंगे दंग

Untitled 15 copy

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के पांच दिन एक नवविवाहिता को उसके पति और ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। वजह  दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी नहीं मिली और दूल्हे को दुल्हन के दांत पसंद नहीं आए! पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2024 में उसकी शादी एक निजी कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत युवक से हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया, लेकिन शादी के पांचवें दिन से ही पति ने स्कॉर्पियो कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने उसे मानसिक-शारीरिक यातना देना शुरू कर दिया।

महिला का आरोप है कि पति बार-बार तंज कसता था, कि तेरे दांत अच्छे नहीं हैं, यहां से भाग जा वरना जान से मार दूंगा। ससुराल वालों ने उसके मायके में फोन करके साफ कह दिया, कि स्कॉर्पियो लाकर दो वरना अपनी बेटी ले जाओ।  दो दिन तक उसे खाना तक नहीं दिया गया और लगातार अपमान सहना पड़ा।

ये भी पढ़े

नहीं मिला प्यार तो प्रेमी के लाश से रचाई शादी, क्या है मामला… जानिए

इस मानसिक प्रताड़ना का असर इतना गहरा पड़ा कि लगातार बेटी की हालत सुनकर पीड़िता के पिता गहरे अवसाद में चले गए और सितंबर 2025 में उनकी मौत हो गई। पिता के निधन के बाद जब बेटी ससुराल लौटी तो उसे घर के अंदर तक घुसने नहीं दिया गया। मजबूरन उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है।  यह मामला एक बार फिर दहेज जैसी कुप्रथा की जड़ता और उससे उपजने वाली हैवानियत को उजागर करता है।

Spread the love

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More