लखनऊ: नशे में धुत क्रेटा चालक ने मचाया कोहराम

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 32

लखनऊ : लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में आईआईएम रोड पर सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ह्युंडई क्रेटा कार ने पहले दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कुर्सी रोड निवासी 37 वर्षीय राजकुमार और 40 वर्षीय मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शालीमार लॉन से कैटरिंग का काम करके बाइक से घर लौट रहे थे।  मृतक राजकुमार के चचेरे भाई अवधेश कुमार गौतम ने बताया, “क्रेटा कार बहुत तेज थी। उसमें सवार दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। दूर से ही शराब की तेज गंध आ रही थी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर स्विफ्ट से टकराई।” हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही सैरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेटा चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा युवक इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल चला गया। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

संचार साथी से जासूसी…संसद पर चर्चा के लिए नोटिस…बीजेपी बैकफुट पर

राजकुमार के पीछे पत्नी अनीता, 8 साल की बेटी और 3 साल का बेटा है। मिथलेश के तीन बच्चे हैं — दो बेटियां और एक बेटा। दोनों परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए हैं और आरोपी के खिलाफ धारा 304, 279, 337, 338 IPC व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नशे की पुष्टि के लिए आरोपी का ब्लड सैंपल भी लिया गया है।

Spread the love

Paper leak
Uttar Pradesh

भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था दोनों को कर दिया बर्बाद: अखिलेश यादव

गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती भाजपा सरकार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। छात्रों नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया है। भाजपा गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Horoscop  आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। किसी के लिए आज सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशियों को कामकाज, स्वास्थ्य या रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं […]

Spread the love
Read More
Sandeep Bansal, September 3, Aquarius
Uttar Pradesh

व्यापारी अर्थव्यवस्था का सजग प्रहरी – संदीप बंसल

3 सितंबर लगेगा व्यापारियों का कुंभ Lucknow: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल के 33 वे स्थापना दिवस पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन सितंबर व्यापारी दिवस के अवसर पर स्वदेशी व्यापारी कुंभ आयोजित किया जा रहा है। स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस […]

Spread the love
Read More