संचार साथी से जासूसी…संसद पर चर्चा के लिए नोटिस…बीजेपी बैकफुट पर

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 14

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संचार साधी ऐप को लेकर विपक्ष और सत्ताधारी बीजेपी के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) के इस ऐप को ‘जासूसी ऐप’ करार देते हुए इसका विरोध किया है, जबकि बीजेपी ने इसे नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने वाला कदम बताते हुए विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बीजेपी का कहना है कि ऐप से गोपनीयता को कोई खतरा नहीं है, बल्कि यह डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करेगा।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ऐप को ‘जासूसी ऐप’ बताते हुए डीओटी के नए मोबाइल हैंडसेट्स पर इसकी पूर्व-स्थापना के आदेश को ‘हास्यास्पद’ करार दिया। उन्होंने कहा, “सरकार देश को हर रूप में तानाशाही में बदल रही है। नागरिकों को परिवार और दोस्तों को संदेश भेजने का अधिकार है, बिना सरकारी निगरानी के।” कांग्रेस ने इस आदेश को असंवैधानिक बताते हुए तत्काल वापसी की मांग की है। पार्टी के एक सांसद ने इसे “खतरनाक और चिंताजनक” बताया।

संचार साथी पर सरकार का यू-टर्न

संसद में ये मुद्दा उठाने के लिए नोटिस
इसके अलावा, सांसद रेणुका चौधरी ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दाखिल किया है, जिसमें सदन की कार्यवाही रोककर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की गई है। कांग्रेस ने नियम 267 के तहत चर्चा का दबाव बनाया है, जिसके तहत अन्य सभी काम स्थगित कर इस विषय पर बहस हो। विपक्ष का आरोप है कि यह ऐप नागरिकों की निजता का उल्लंघन करता है और जासूसी का माध्यम बनेगा।

बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों को ‘मौलिक’ बताते हुए खारिज कर दिया। बीजेपी सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं आईआईटी से हूं, इसलिए मुझे साइबर हमलों के प्रकार समझ हैं। यह संचार ऐप लोगों की सुरक्षा की भावना को बढ़ाएगा। हमारा डेटा लीक नहीं होगा और नागरिक सुरक्षा के हर पहलू को डिजिटल रूप से सुरक्षित किया जाएगा।” उन्होंने जोर देकर कहा, “गोपनीयता को कोई खतरा नहीं है। सभी जांच गोपनीयता को ध्यान में रखकर की गई हैं। सबसे बड़ा खतरा बाहरी ऐप्स से आता है, जिससे हम वर्षों से निपट रहे हैं। हमें स्वदेशी ऐप्स अपनाने चाहिए।

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

Today’s Horoscope मेष : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।आभूषण की प्राप्ति होगी। वृषभ : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Dubli-Dubdi Saptami
homeslider Religion

संतान की कुशलता के लिए रखें दुबली-दुबड़ी सप्तमी व्रत, जानें महत्व

Dubli-Dubdi Saptami दुबली-दुबडी सप्तमी को मुक्त भरण संतान सप्तमी भी कहा जाता हैं। दुबली-दुबडी सप्तमी यानी संतान सप्तमी पर संतान की कुशलता और उन्नति के लिए व्रत किया जाता है। इस व्रत का काफी महत्व है। इसे मुक्त भरण संतान सप्तमी भी कहते है। यह व्रत संतान के समस्त दुःख, परेशानी के निवारण के उद्देशय […]

Spread the love
Read More
National Rajasthan

सीकर की भूमिजा को PM मोदी का थैंक्स लेटर, भेजी थी हाथ से बनी राखी

Bhumija Jain: राजस्थान के सीकर की 11 वर्षीय भूमिजा जैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कक्षा छठी में पढ़ने वाली भूमिजा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धन्यवाद पत्र मिला है। भूमिजा वर्ष 2021 से लगातार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री को अपने हाथों से बनाई हुई राखी भेजती आ रही हैं। इस […]

Spread the love
Read More