वाराणसी में नेपाल-भारत के पत्रकारों की ऐतिहासिक बैठक

Untitled 24 copy
  • मीडिया सहयोग व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर हुआ मंथन
  • लुंबिनी और काशी के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की जरूरत : माझी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

वाराणसी। वाराणसी के पराड़कर स्मृति भवन स्थित काशी पत्रकार संघ के परिसर में रविवार को नेपाल-भारत की पत्रकारिता और सांस्कृतिक मित्रता का शानदार संगम देखने को मिला। लुंबिनी प्रेस क्लब नेपाल एवं प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के पदाधिकारियों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल धार्मिक टूर पर काशी पहुंचा, जहां दोनों देशों के पत्रकारों ने आपसी संवाद के माध्यम से पेशेवर चुनौतियों, मीडिया सहयोग और सांस्कृतिक रिश्तों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का प्रमुख केंद्र बिंदु रहा- बदलती पत्रकारिता, फेक न्यूज की बढ़ती चुनौती, डिजिटल मीडिया का प्रभाव और सीमावर्ती क्षेत्र में रिपोर्टिंग के अनुभव। वक्ताओं ने कहा कि आज पत्रकारिता की सबसे बड़ी आवश्यकता है- सत्य, संतुलन और जन-विश्वास । प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि बुद्ध की जन्मभूमि लुंबिनी और प्रथम उपदेश स्थली काशी सदियों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान के सेतु रहे हैं। लुंबिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल राय मांझी ने भी दोनों शहरों के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए इसे और मजबूत करने की जरूरत बताई।

बैठक में भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को और प्रगाढ़ करने, मीडिया के आपसी सहयोग को बढ़ाने तथा संयुक्त सांस्कृतिक व पत्रकारिता कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे संवाद दो देशों के मीडिया के बीच विश्वास और समझ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त ने कहा कि यह बैठक पत्रकारों के बीच न केवल संवाद का अवसर है, बल्कि एकजुटता, सद्भाव और सौहार्द को भी बढ़ावा देती है।

कार्यक्रम का संचालन मंत्री अश्विनी श्रीवास्तव ने किया। बैठक में वाराणसी से सुरेन्द्र नारायण तिवारी, सुनील शुक्ला, चंदन रूपानी, विनय शंकर सिंह, राममिलन श्रीवास्तव, शंकर चतुर्वेदी, अमित शर्मा सहित नेपाल व महराजगंज के कई पत्रकार मौजूद रहे। काशी पत्रकार संघ ने नेपाल के रूपंदेही जिले के प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल राय माझी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधि मंडल में दीपेन्द्र बड़ुवाल, दीपक घिमिरे, प्रकाश न्यौपाने, विष्णु भट्टराई, रविन्द्र प्रताप गुप्ता, भीम भंडारी, मो. हबीब, माधव ढुंगाना , दीपेश पछाई, कुलमणि ज्ञवाली, शारदा मल्य, कृष्ण प्रसाद ढकाल, जयकेश सहित नौतनवां इकाई के अध्यक्ष आलोक जोशी, उपाध्यक्ष सुदेश त्रिपाठी, दैनिक जागरण के नौतनवां तहसील प्रभारी अरविंद त्रिपाठी समेत कई अन्य सदस्य शामिल रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More