देहरादून में छात्रों की बड़े स्तर पर ड्रग टेस्टिंग का अभियान शुरू

Untitled 10 copy

देहरादून। जिला प्रशासन ने नशे के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए शनिवार को यूपीईएस में छात्रों की बड़े स्तर पर ड्रग टेस्टिंग कर अभियान का आगाज किया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में रोस्टरवार नियमित टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी संस्थान में छात्र ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाता है तो संबंधित डीन और संस्थान स्वामी के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़े

नहीं मिला प्यार तो प्रेमी के लाश से रचाई शादी, क्या है मामला… जानिए

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य किशोरों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना है। इसी कड़ी में सभी स्कूल-कॉलेजों में एंटी ड्रग्स कमेटी में अनिवार्य रूप से एक छात्र और एक छात्रा को शामिल कर कमेटी को सक्रिय किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों के आसपास संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, सीसीटीवी स्थापना और नशीले पदार्थों की सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन-1933 और डीडीएसी हेल्पलाइन-9625777399 के व्यापक प्रचार के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड की लोक संस्कृति सदियों पुरानी समृद्ध धरोहर : धामी

डीएम ने रात्रिकालीन ट्रैफिक चेकिंग में भी ड्रग टेस्टिंग जोड़ने का आदेश दिया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून में राज्य का पहला किशोरों के लिए विशेष नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रायवाला में 30 बेड वाले नशामुक्ति व मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन भी किया जा रहा है, जबकि एम्स में 10 बेड इंटेंसिव थेरेपी के लिए रिजर्व हैं। जिलाधिकारी ने दवा फैक्ट्रियों व मेडिकल स्टोरों की सघन जांच और 10 दिनों के भीतर सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश भी जारी किए हैं। CCTV न लगाने पर संबंधित स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More