कानपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ जख्मी

Arrested NayaLook
  • लूट के मामले में काफी दिनों से चल रहा था फरार, मौके से एक पिस्टल, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद
  • फजलगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले के फजलगंज क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और एक 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश करन के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के इनामी कुख्यात बदमाश के पैर में गोली लगते ही वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एसीपी फजलगंज अमित सुधाकर के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान करन के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल, अवैध तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

ACP  फजलगंज अमित सुधाकर ने बताया कि शनिवार रात पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली जा धंसी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। एसीपी के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान करन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच-पड़ताल में सामने आया है कि करन लूट के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

काफी दिनों से पुलिस को थी करन की तलाश

ACP  फजलगंज अमित सुधाकर के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ कानपुर जिले के अलग-अलग थानों में कुल आधार दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पिछले काफी से पुलिस को इस बदमाश की तलाश थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था। उन्होंने बताया कि इसके संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More
Hardoi
Crime News Uttar Pradesh

एक ही फंदे पर झूल गए नाबालिग प्रेमी

Hardoi: अतरौली (हरदोई)। शुक्रवार की सुबह सारंगपुर गांव से 500 मीटर दूर नाबालिग प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने मौत से पहले इंस्टाग्राम के स्टेटस में नटन वाले में फांसी लगा ली, देख लो आकर मौत हो गई हमारी लिखकर वायरल किया था। सुबह ग्रामीणों ने मोबाइल […]

Spread the love
Read More
Murder
Crime News

मोहनलालगंज के बाद PGI में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

चार हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, चारों आरोपित पुलिस हिरासत में सभा खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में संपति या फिर कोई और वजह को लेकर खूनी संघर्ष का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मोहनलालगंज में बुजुर्ग महिला की हत्या की वारदात के कुछ घंटों […]

Spread the love
Read More