राज्यपाल ने मुख्यमंत्री धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संकलित पुस्तकों का किया विमोचन

Untitled 8 copy 33

देहरादून। राज्यपाल ले.ज.(से.नि) गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर युवा लेखिका संभावना पंत द्वारा संकलित पुस्तकों पुष्कर धामीः हिमालय की जीवंत ऊष्मा और Pushkar Dhami: The Vibrant Heat of the Himalayas का विमोचन किया। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर  कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम  महाराज (संभल), स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भगत सिंह कोश्यारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुस्तकों का प्रकाशन प्रभात पब्लिकेशन और रूपा पब्लिकेशन द्वारा किया गया है।

राज्यपाल ने पुस्तक की लेखिका संभावना पंत को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के संघर्षों से जूझता बालपन, दादाजी  खेम सिंह  के आदर्शों को आत्मसात करता हुआ एक युवक, माता की विनम्रता व शालीनता की शिक्षा और एक सैनिक पिता के दृढ़ता, कर्तव्य परायणता और अनुशासन में तपकर कैसे तैयार हुआ एक पुष्कर, ये सब पुस्तक में बताया गया है। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बड़े-बड़े ऐतिहासिक काम हुए हैं। उत्तराखण्ड राज्य आज प्रत्येक क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 2047 के विकसित भारत विजन के अनुरूप प्रत्येक क्षेत्र में राज्य में विकास कार्यों के नए-नए कीर्तिमान स्थापित किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बचपन में पगडंडियों और गाड़- गदेरों के अनुभवों को संक्षिप्त रूप में साझा किया। उन्होंने भावुक होकर अपनी माता  के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि एक सैनिक की पत्नी होने के नाते किस तरह से उन्होंने पहाड़ के जीवन को जिया। उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में यह कभी नहीं सोचा था कि मैं कुछ बड़ा बनूंगा, लेकिन मेरे जीवन में ये जीवन्त ऊष्मा जरूर थी कि मैं समाज के लिए कुछ अच्छा करुंगा। उन्होंने पुस्तक विमोचन में पधारे सभी महानुभावों, प्रकाशकों और पुस्तक की लेखिका संभावना पंत को धन्यवाद दिया।

Spread the love

BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More