देहरादून। विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़कर उनकी ओर रुख करेंगे, जिससे कांग्रेस को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। गोदियाल ने आरोप लगाया,कि भाजपा चोरी से चुनाव जीतने की कोशिश करती है—फिर चाहे वह वोट की चोरी हो या उम्मीदवारों की। उनकी पूरी नजर हमारी नेतृत्व क्षमता पर रहती है, लेकिन जनता सब जानती है और चोरों को सबक सिखाने की ताकत रखती है।
ये भी पढ़े
एक और मुस्कान : नीले ड्रम के बाद अब किचन में ही दफना दिया पति
उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा कांग्रेस की सेकेंड लाइन लीडरशिप को तोड़कर सत्ता में लौटने का सपना देख रही है, तो इस बार जनता उन्हें करारा जवाब देगी। चुनाव से पहले दोनों दलों में तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और आने वाले महीनों में राजनीतिक तापमान और बढ़ने की संभावना है।
