नेपाल APF के आइजी ने किया सीमा का निरीक्षण

Untitled 16 copy 17

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। नेपाल APF के आइजी राजू आर्याल ने सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही जांच प्रक्रिया को देखा और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। सोमवार की देर शाम  निरीक्षण के बाद आइजी आर्याल ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण वार्ता की।

भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर पहुंचने पर SSB 22 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आइजी  नेपाल SSB कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय सीमा पर जांच प्रक्रिया को परखा और सुरक्षा एजेंसियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान दोनों देशों की ओर से सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर सहमति बनी। सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने, पगडंडी पर संयुक्त जांच एवं पेट्रोलिंग करने पर सहमति जताई गई। इसके साथ ही अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दोनों ओर की एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। आइजी राजू आर्याल ने अधिकारियों को सरहद पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Spread the love

New York
International

IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और […]

Spread the love
Read More
New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More