दूर होगा कोर्ट-कचहरी की चिंता…होगा धन का बारिश जानें आज का राशिफल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है।

वृषभ : आज आप स्वार्थी लोगों से दूर रहें। शत्रु पराजित होंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी को इससे ठेस पहुँच सकती है। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से किसी छोटी-मोटी बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्हें राहत मिलेगी।

मिथुन : आज आप पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी प्रियजन से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करें। किसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा।

कर्क : प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। वाहन धीमी गति से चलाएं।

ये भी पढ़े

कुंडली में इन भावों में बैठे हो बुध तो आप बनेंगे बुद्धिमान और मिलेगी सफलता

सिंह : आज आपको राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्योदय संभव है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। अपनों के लिए कोई भी समझौता कर सकते हैं। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा।

कन्या : आज आपके अटके काम पूरे होंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहे हैं। बातचीत में नरमी बरतें। विवादस्पद मामले सुलझेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है।

तुला : आज आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आप आज ऊर्जा से भरे हैं। आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे।

वृश्चिक : आज आपके जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रवेश होगा। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें। जीवनसाथी से मधुरता का भाव रहेगा। शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

ये भी पढ़े

घर का कबाड़ करें दान…बन जाए धनवान

धनु : आज के दिन आपको किसी खास से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढऩा लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।

मकर : आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा है आज आपको अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है। आज आप किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है। और वहां से आपको नही उपलब्धिया प्राप्त होंगी। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है।

कुम्भ : आज कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। साथ ही साथ आज आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है। आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। आज पैसो के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेगे। आज आप अपने किसी बहुत प्यारे इंसान से मिल सकते है।

मीन: आज कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने काम में पूरी तरह से खरे उतरेगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। आस्था बढ़ेगी आज आपको किसी से कोई गिफ्ट या फिर पैसे मिल सकते है। आज धन के नये स्रोत जुड़ सकते है। यात्रा संभव है। व्यापारिक सौदे हाथ आने से उत्साह बढ़ेगा।

Astrology homeslider

आज और कल का दिन खास: जानें 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क!

ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन में नए बदलावों के संकेत दे रही है। कुछ राशियों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए आज और कल आपका दिन कैसा रहेगा। राजेन्द्र गुप्ता मेष : घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल:पुथल रह सकती है। आज […]

Read More
homeslider Religion

पंचक किसे कहते हैं? जानें इसका महत्व और कारण

राजेन्द्र गुप्ता हिन्दू पंचांग अनुसार प्रत्येक माह में पांच ऐसे दिन आते हैं जिनका अलग ही महत्व होता है जिन्हें पंचक कहा जाता है। प्रत्येक माह का पंचक अलग अलग होता है तो किसी माह में शुभ कार्य नहीं किया जाता है तो किसी माह में किया जाता है। पंचक क्या और क्यों लगता है? […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। […]

Read More