कुंडली में इन भावों में बैठे हो बुध तो आप बनेंगे बुद्धिमान और मिलेगी सफलता

Untitled 1 copy 28

राजेन्द्र गुप्ता

ज्योतिष में बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना गया है। साथ ही इनको ग्रहों का राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। स्वाभाविक है जब आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होगी तो आप तार्किक भी होंगे और समझदार भी। लेकिन अच्छी बुद्धि और तार्किक क्षमता आपको तब ही प्राप्त होती है जब कुंडली में बुध ग्रह अच्छी अवस्था में हों। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि बुध कुंडली में किन स्थितियों में होने पर अच्छे परिणाम देते हैं।

इनके साथ बुध देते हैं अच्छे फल

ज्योतिष में बुध को तटस्थ ग्रह कहा जाता है। यानि जिस भी ग्रह के साथ यह विराजमान होते हैं, वैसा ही व्यवहार यह करने लगते हैं। शनि, मंगल, राहु, केतु जैसे क्रूर ग्रहों के साथ बैठने पर यह क्रूर हो सकते हैं। वहीं चंद्रमा, गुरु, शुक्र जैसे ग्रहों के साथ बैठकर यह अच्छे फल देते हैं। इसके अलावा सूर्य के साथ भी यह अच्छे परिणाम ही प्रदान करते हैं। लेकिन जब यह किसी भाव में अकेले विराजमान होते हैं तो बहुत अच्छे फल देते हैं। आइए अब उन स्थितियों की जानते हैं, जिनमें बुध ग्रह शुभ परिणाम देते हैं।

यदि कुंडली के केंद्र भाव यानी 1,4,7,10 में बुध ग्रह विराजमान हैं तो व्यक्ति तार्किक और समझदार बनाता है। वहीं केंद्र के भावों में यदि यह अपनी राशि यानि मिथुन या कन्या में है तो भद्र योग का निर्माण करते हैं। इस योग के कुंडली में होने से व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता जबरदस्त हो जाती है। ऐसे लोगों को गणितीय विषयों में महारत हासिल होती है साथ ही ऐसे लोग सामाजिक स्तर पर भी ख्याति पाते हैं। परंतु कुंडली में यह भी देखना जरूरी होता है कि बुध पर किसी क्रूर ग्रह जिनके बारे पहले बता चुके हैं, उनमें से किसी की दृष्टि न हो।

कुंडली के लाभ भाव यानी 11वें भाव में बुध बैठे हैं तो व्यक्ति को काफी सफलता मिलती है। इस भाव में बुध के होने से व्यक्ति को कारोबार और नौकरी में काफी तरक्की मिलती है। ऐसे व्यक्ति लेन-देन के मामलों में भी बहुत अच्छे होते हैं।

कुंडली में यदि बुध, सूर्य के साथ युति बना रहे हैं और किसी क्रूर ग्रह की दृष्टि इस युति पर नहीं है तब भी व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता जबरदस्त हो जाती है, ऐसा ज्योतिष विज्ञान कहता है।

पंचम भाव में बैठा बुध व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाता है। ऐसे लोग अच्छे शिक्षक हो सकते हैं। इसके साथ ऐसे लोगों को बौद्धिक स्तर भी अच्छा होता है। बुध के इस भाव में होने से व्यक्ति को तकनीकी और गणितीय क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

21 सितंबर 2026 का राशिफल: नौकरी, व्यापार और धन का हाल

Today’s Horoscope मेष : दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More