पहाड़ों पर बारिश न होने से पड़ रही सूखी ठंड, अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

Untitled 10 copy 20

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश न होने के कारण सूखी ठंड बढ़ रही है। वहीं दिन और रात के तापमान में भी अंतर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में इस समय पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदान तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रहेगा। बारिश नहीं होने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी छाने लगा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट आने से दिन के समय में भी ठंड का एहसास हो रहा है जबकि रात के न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल 26 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देहरादून में नवंबर महीने में 9.5 एमएम बारिश होती है लेकिन अभी तक बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी है। बारिश होने के बाद ही सूखी ठंड से राहत मिल पाएगी। सूखी ठंड पड़ने के कारण लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है और अस्पतालों में खांसी, जुखाम, बुखार, गला दर्द और जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को ठंड से बचने और भोजन पर भी ध्यान देने की हिदायत दे रहे है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके कारण दिन और रात के तापमान में भी अंतर रहेगा।

Spread the love

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात

Mumbai: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मामले में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि राहुल गांधी ने परिवार से घटना की जानकारी ली और मदद का […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More