पांच माह की मासूम की दुष्कर्म के बाद जान लेने वाले आरोपी को उम्रकैद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक बेहद संवेदनशील मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। पांच महीने की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी प्रेमचंद उर्फ पप्पू दीक्षित की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया है। हालांकि, कोर्ट ने साफ कर दिया कि दोषी को जीवन की आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा और उसे किसी तरह की रियायत या समय से पहले रिहाई का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

यह मामला फरवरी 2020 का है, जब लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी। आरोपी पप्पू दीक्षित, जो पीड़िता का चचेरा भाई था। उसने16 फरवरी 2020 को बच्ची को खिलाने-पिलाने के बहाने उसकी मां की गोद से ले लिया। कुछ देर बाद बच्ची का शव पास की झाड़ियों में नग्न अवस्था में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार और गंभीर चोटों की पुष्टि हुई, जिससे उसकी मौत हो गई।

ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

घटना स्थल से मिले सबूतों ने आरोपी को कठघरे में खड़ा किया। पुलिस को उसकी शर्ट का बटन और सिर के तीन बाल बरामद हुए, जो फॉरेंसिक जांच में बच्ची के शरीर से मिले नमूनों से मैच कर गए। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मड़ियांव थाने में 17 फरवरी 2020 को मुकदमा दर्ज हुआ। ट्रायल कोर्ट ने 30 सितंबर 2021 को आरोपी को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस नहीं

दोषी की अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने अपराध की जघन्यता को स्वीकार किया, लेकिन फांसी को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ श्रेणी में नहीं माना। कोर्ट ने तर्क दिया कि आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उसके तीन-चार साल का एक छोटा बच्चा है और अपराध पूर्व नियोजित नहीं लगता। बेंच ने कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित इस मामले में सुधार की गुंजाइश को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।  हालांकि, कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सजा को इतना सख्त रखा कि दोषी को जीवन भर जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा।

Crime News

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी शोएब हत्याकांड: एक फ्लैट व जमीन के विवाद से जुड़े तार जुड़े होने की आंशका

लखनऊ और बाराबंकी जिले जमीन को लेकर थी रंजिश, अबतक की पुलिस की जांच पड़ताल में आया सामने ए अहमद सौदागर लखनऊ। बाराबंकी जिले के सफेदाबाद क्षेत्र स्थित असेनी मोड़ पर शुक्रवार को गदिया गांव निवासी अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

दून शूटआउट में जिम के बाहर मरा विक्रम शर्मा निकला 30 हत्याओं का आरोपी

डॉन के खात्मे से खुला खौफनाक राज रंजन कुमार सिंह सिटी सेंटर जिम के बाहर शुक्रवार सुबह जो खून बहा, उसकी जड़ें उत्तराखंड में नहीं बल्कि झारखंड के अंडरवर्ल्ड में दबी हैं। जिसे लोग स्टोन क्रेशर संचालक समझ रहे थे, वह दरअसल झारखंड के कुख्यात गैंग का मास्टरमाइंड और गुरु विक्रम शर्मा था। एक अपराधी […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand Uttarakhand

देहरादून में मारा गया झारखंड का गैंगस्टर विक्रम शर्मा

फिर खुलीं झारखंड के अंडरवर्ल्ड की पुरानी फाइलें रंजन कुमार सिंह रांची। उत्तराखंड की शांत वादियों में हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना ने झारखंड के अपराध जगत को झकझोर दिया है। देहरादून में मारे गए व्यक्ति की पहचान जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। एक दशक पहले अंडरवर्ल्ड में सक्रिय […]

Read More