जंग का अखाड़ा बनता जा रहा कोल्हुई चौराहा

Untitled 3 copy 24
  • दबंगों की दबंगई से व्यापारियों में दहशत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र का मुख्य कस्बा इन दिनों दबंगों की बढ़ती मनमानी से दहशत में है। कस्बे में युवाओं के कई ग्रुप सक्रिय हो चुके हैं, जो बिना किसी भय के आए दिन व्यापारियों से मारपीट और अभद्रता की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्थिति यह है कि इन मनबढ़ युवकों पर प्रशासनिक कार्रवाई का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। ताजा मामला बीती रात करीब 10 बजे कोल्हुई मुख्य चौराहे का है, जहां बकाया पैसा मांगने पर एक फास्ट फूड दुकानदार को दबंग युवकों ने बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि दुकानदार द्वारा पैसा मांगते ही आरोपी युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए फोन कर अपने करीब एक दर्जन साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस बूथ से महज 50 कदम और स्थानीय थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे व्यापारियों में भारी रोष और भय व्याप्त है।

घटना यहीं नहीं रुकी। आज दोपहर लगभग 1 बजे एक ऑटो का फाटक खोलने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो 15-20 मिनट बाद मारपीट में बदल गई। इस दौरान भी न तो किसी पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप किया और न ही थाने से कोई टीम मौके पर पहुंची। बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कोल्हुई थाना भौगोलिक दृष्टि से करीब 20 कीलोमीटर के बाजार क्षेत्र को जोड़ता है, इसके बावजूद बीच चौराहे पर खुलेआम हो रही मारपीट पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्षेत्र की जनता लगातार दबंगों और मनबढ़ो का शिकार हो रही है। कस्बे में प्रभावी पुलिस ड्यूटी और ऐसे व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत स्पष्ट रूप से महसूस की जा रही है। इस संबंध में जब कोल्हुई थाना प्रभारी अखिलेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन युवकों को धारा 151 के तहत चालान कर माननीय उपजिलाधिकारी -मजिस्ट्रेट न्यायालय भेजा गया है।

Spread the love

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Muzaffarpur double murder case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद वारदात का इकलौता गवाह बने उसके छह वर्षीय बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले […]

Spread the love
Read More