गाजीपुर और पूर्वी क्राइम जोन की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी: दो चेन लुटेरे गिरफ्तार

Untitled 17 copy 14
  • महिला से लूटी गई चेन व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में चेन लुटेरों का आतंक बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस एक घटना का खुलासा कर थोड़ी सी राहत की सांस लेती है कि बदमाश दोबारा कोई न कोई घटना को अंजाम देकर खुली चुनौती दे डाल भाग निकलते हैं।
गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 11 अक्टूबर 2025 इंदिरा नगर सेक्टर 23 में रहने वाले आयुष जैन की मां सरिता जैन के गले से बाइक सवार बदमाशों ने उस समय लूटपाट की थी जब वे आम्रपाली चौराहे पर किसी काम से जा रहीं थीं। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य व DCP पूर्वी शशांक सिंह की क्राइम की संयुक्त टीम ने सोमवार को खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को इनके पास से लूटी गई सोने की चेन व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य की टीम और पूर्वी जोन की क्राइम टीम ने सोमवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम रायबरेली जिले के खीरी थाना क्षेत्र स्थित बरहा गांव निवासी शिवम सिंह व बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित बरेठी निवासी पिंटू यादव बताया।

ये भी पढ़ें

आजम खां के साथ किस्मत का खेल, एक नए मामले में फिर हुई जेल

DCP पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूछताछ में बताया कि इन्हीं दोनों ने बीते 11 अक्टूबर 2025 को इंदिरा नगर सेक्टर 23 निवासी आयुष जैन की मां सरिता जैन के गले से चेन आम्रपाली चौराहे के पास से छीनकर भाग निकले थे।

ये भी पढ़ें

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

उन्होंने बताया कि वादी आयुष जैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की गर्दन तक पहुंचने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थी। DCP  पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि शिवम सिंह व पिंटू यादव इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। DCP पूर्वी का कहना है कि गिरफ्तार शिवम सिंह के खिलाफ पूर्व में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पिंटू यादव के खिलाफ जनपद बाराबंकी में एक चोरी का मुकदमा दर्ज है। DCP पूर्वी के मुताबिक इनके साथी और कौन-कौन हैं इसके बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को 75 बोरी कद्दू बीज लदी पिकअप पकड़ ली। टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन समेत पूरी खेप कब्जे में ले […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में पटाखा की दुकानों पर पुलिस ने मारा छापा,व्यापारियों में हड़कंप 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में बुधवार दोपहर पुलिस ने पटाखा की दुकानों पर अचानक छापा मारा जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे के पटाखा व्यवसायियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बुधवार को करीब तीन बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां वसंत सिंह […]

Read More