फाजिलनगर पोस्ट आफिस का बाबू मांग रहा घूस, घूस नहीं देने पर पिछले एक सप्ताह से नहीं कर रहा जमाकर्ताओं को भुगतान

Untitled 14 copy 9
  • रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे फाजिलनगर पोस्ट आफिस के कर्मचारी रमेश सिंह
  • मनबढ़ और घूसखोर कर्मचारी के कारण जहां एक तरफ हो रहा उपभोक्ताओं का दोहन और उत्पीड़न,
  •  विभागीय योजनाओं पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव

कुशीनगर। फाजिलनगर पोस्ट आफिस में खातेदार अनिल किशोर पांडेय और बिन्दु पाण्डेय ने अपने राष्ट्रीय बचत पत्र की परिपक्वता पर जिला कुशीनगर के फाजिलनगर डाकघर में भुगतना हेतु गोरखपुर पोस्ट ऑफिस का खाता नंबर दिया तो वहां के बड़े बाबू ने कहा कि इस खाते में पैसा नहीं जा रहा है और उन्होंने फाजिल नगर पोस्ट ऑफिस के खाते में ही तीसरे दिन ट्रांसफर किया वो भी कई बार संपर्क कर अनुरोध करने पर। जबकि खातेदार गोरखपुर में रहते हैं। बाद में उस खाते से गोरखपुर पोस्ट ऑफिस के खाते में ट्रांसफर कराने के लिए फिर गोरखपुर से चलकर फाजिल नगर पोस्ट ऑफिस में संपर्क किए तो बड़े बाबू ने कहा कि ये पोस्ट ऑफिस खाते में नहीं जायेगा किसी बैंक का खाता दीजिए फिर कहा कि RTGS फॉर्म भर कर सभी औपचारिकता पूरी कर दिया।

ये भी पढ़े

नए भारत के विराट नेतृत्व के पक्ष में बिहार का जनादेश

उन्होंने कहा आप जाइए आप के पास मैसेज चला जाएगा। लेकिन आज पांच दिन बीतने के बाद भी पैसा खाते में ट्रांसफर नहीं हुआ जबकि इस हेतु उनसे बार बार अनुरोध किया जाता रहा । संबंधित बड़े बाबू का नाम रमेश सिंह है। मजबूर होकर पोस्ट मास्टर जनरल को लिखित शिकायत कर जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

ये भी पढ़े

फिर धमाके से दहला देश, नौ लोगों की मौत 32 घायल

यह सारा खेल पोस्ट ऑफिस स्टाफ द्वारा केवल कमीसन के चक्कर में और काम करने के लिए पैसों की चाहत में किया जाता रहा। चूंकि खातेदार गोरखपुर में रहते हैं और इसी काम के लिए उन्हें कई बार फाजिलनगर जाना पड़ा जिसमें कई हज़ार का यात्रा व्यय करना पड़ा इतना ही नहीं खातेदार द्वारा एक जमीन का एडवांस करना था जो अपना ही धन नहीं मिलपाने के कारण सौदा कैंसिल हो गया अब उसी के लिए पांच लाख अतिरिक्त देना पड़ रहा है। पोस्ट ऑफिस फाजिल नगर में मनबढ़ और घूसखोर कर्मचारी के कारण जहां एक तरफ उपभोक्ताओं का दोहन और उत्पीड़न हो रहा है वहीं पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More