फिर धमाके से दहला देश, नौ लोगों की मौत 32 घायल

Untitled 9 copy 12

नया लुक ब्यूरो

श्रीनगर। देश की राजधानी दिल्ली में धमाके की घटना के बाद अब जम्मू-कश्मीर से एक और बड़ा हादसा सामने आया है। श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन के भीतर शनिवार सुबह जोरदार धमाका हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट के बाद पूरा थाना परिसर धुएं और मलबे से भर गया।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से जब्त कर लाया गया विस्फोटक थाने में रखे जाने के दौरान अचानक फट गया। धमाका इतना भीषण था कि पुलिस स्टेशन की दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के इलाकों में भी तेज झटका महसूस किया गया।

ये भी पढ़े

बिहार में बीजेपी का उभार, जातीय राजनीति से आगे हिन्दुत्व का वोट बैंक तैयार

धमाका कैसे हुआ…

सूत्रों के मुताबिक, थाने के भीतर सबूत के तौर पर सुरक्षित रखी गई विस्फोटक सामग्री की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसमें ब्लास्ट हो गया। विस्फोटक किस प्रकार का था और कैसे ट्रिगर हुआ—यह पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

घटना के तत्काल बाद की स्थिति

धमाके के बाद पुलिस, CRPF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे इलाके को घेरकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

हाल ए दिल्ली: दो दशक, 15 धमाके, 50 मौतें और 400 घायल, यहीं रहते हैं देश के दिग्गज

अधिकारी क्या बोले 

सीनियर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह अकस्मात विस्फोट लग रहा है, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है। यह भी जांच का हिस्सा है कि विस्फोटक को सुरक्षित रखने में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई। फॉरेंसिक विशेषज्ञ धमाके की जगह का परीक्षण कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटक को किस टीम ने लाया और थाने में किसके जिम्मे रखा गया।

Spread the love

Astrology homeslider Uttar Pradesh

‘हनुमान अंश’ ने बदला माहौल! कैंची धाम में उमड़ी भीड़, डायरेक्टर बोले- पहले जान लें हालात

हनुमान अंश’ की कमाई 400 करोड़ के करीब Kainchi Dham : भक्ति और आस्था से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्देशक और लेखक डॉ. विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म की सफलता […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

सुपरनोवा कितनी सुपर? गगनचुंबी इमारत के साथ बढ़ते विवादों ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल Noida : के सेक्टर-94 में यमुना नदी और ओखला बर्ड सैंक्चुरी के करीब बनी सुपरनोवा दूर से ही अपनी ऊंचाई और आधुनिक डिजाइन की वजह से आकर्षित करती है। कांच से सजी ऊंची इमारतें और शानदार आर्किटेक्चर नोएडा की आधुनिक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More