घास काट रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, पोते पर भी हमला

Untitled 4 copy 20

देहरादून। पौड़ी में गुलदार के हमलों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिले के बगड़ीगाड गांव में एक दुखद घटना हुई।रानी देवी नामक 65 वर्षीय महिला पर गुलदार ने उस समय हमला कर दिया, जब वह गांव के पास चारा काट रही थी। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना आज लगभग 2 बजे की है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रानी देवी अपनी बहू सपना को दिन का खाना बनाने के लिए बोलकर घास काटने के लिए गई थी। काफी देर तक जब रानी देवी घर नहीं लौटी तो बहू सपना ने अपने बेटे कार्तिक को दादी को बुलाने के लिए भेजा।बताया जाता है कि जैसे ही पोता वहां गया तो उस पर भी गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया।

पोते ने शोर मचाया और शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। गुलदार महिला को छोड़ कर चला गया। लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाए और गांवों में नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। वन विभाग का कहना है कि गांव में 15 सदस्य टीम तैनात की गई है। तीन कैमरे लगाए गए हैं और कैमरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। मुख्य वन संरक्षक से आदेश मिलने पर पिंजरा और ट्रेंकुलाइज किया जाएगा. पीड़ित परिवार को अग्रिम राशि जल्दी दी जायेगी।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More