बरसेगा पैसा पर थोड़ी सावधानी जरुरी…..जानें राशिफल

Today's Horoscope
ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा-दशा भी आपके उतार-चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।
राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 9116089175

मेष : रचनात्मक कोशिशों के लिए भी दिन अच्छा है। अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आने वाले एक-दो दिनों में यात्रा होने के योग हैं। करियर या परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला भी आप ले सकते हैं। पैसों के मामलों में सिर्फ वही कहें और करें, जिसके लिए आपका मन राजी हो। सेहत पहले से ठीक भी रहेगी।

वृष : कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा। आपको मदद मिलेगी और काम समय पर पूरे हो जाएंगे। समय भी आराम से बीतेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है।

मिथुन : बड़ा काम पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। नए मौकों का फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आमतौर पर लोग आपकी बात सुनेंगे भी और मानेंगे भी। समय बिताने का कोई नया तरीका दिमाग में आएगा। सेहत पर ध्यान दें। कोई नया काम करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़े

अश्लीलता का स्टंट और बेहूदगी का रोमांचः कार में ही कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करती रही लड़की, वीडियो वायरल

कर्क : परिस्थितियों और महत्वाकांक्षाओं के साथ तालमेल बैठ जाएगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। करियर से जुड़ी नई प्लानिंग हो सकती है। पैसों के मामले में कुछ फैसलों पर मन मार कर राजी होना पड़ सकता है। समाज में अ’छी इमेज बनेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कोई मांगलिक काम भी पूरा होगा। आप सही दिशा में सही फैसले लेंगे।

सिंह : नए लोगों से भी मीटिंग हो सकती है। नए-पुराने और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। जो आने वाले दिनों में आपके लिए कारगर साबित होगी। थोड़ा पैसा भविष्य के लिए बचाने की बात मन में आ सकती है और यह ठीक भी रहेगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। स्टूडेंट्स आत्मविश्वास बनाए रखें।

कन्या : जिस काम से आपको उम्मीदें थीं, उसका नतीजा अच्छा रहेगा। आज की गई कोशिशों का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। कोई संवेदनशील जानकारी भी आपको मिल सकती है। आमतौर पर आपका कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। कुछ समस्याओं का समाधान अचानक मिल सकता है और स्थितियां आपके अनुरूप रहेगी। आज आप उन मामलों पर ध्यान दें, जिनसे आपको प्रसन्नता मिलती हो।

ये भी पढ़े

OH No: एक नाबालिग, 10 हैवान और सात महीनों तक गैंगरेप, पढ़कर फट जाएगा कलेजा

तुला : सिर्फ एकाग्रता के दम पर आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। लगातार यही ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य क्या है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बातचीत, यात्रा और शिक्षा के मामले आपके लिए खास रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते सुधर जाएंगे। भविष्य को लेकर जो आशंका है, उस पर अपने दोस्तों से बात करें। कोई समाधान भी आज आपको मिल सकता है।

वृश्चिक : निवेश का कोई ऐसा ऑफर आपको मिल सकता है जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। ऑफिस में एक्स्ट्रा वेतन के लिए एक्स्ट्रा काम भी करेंगे। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। किसी अनजाने सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। कोई बड़ा फैसला भी लेना पड़ सकता है।

धनु : इस बार आपको जो अवसर मिले, उनके लिए खुद को भी तैयार रखें। आपकी महत्वाकांक्षाएं आज चरम पर हो सकती है। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश भी करेंगे। कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। सलाह देने में संकोच न करें। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा।

ये भी पढ़े

अनोखा बदला, हंसते हंसते फूल जाएगा पेट, साली के साथ जीजा फरार, साले के संग उसकी बहन हुई फुर्र

मकर : पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद कर सकते हैं। उधार पैसों के लेन-देन में परेशानी नहीं होगी। आपके सामने कामकाज कुछ ज्यादा हो सकते हैं। आप व्यस्त रहेंगे और कुछ काम समय पर पूरे कर लेंगे। इसमें किसी का कोई दोष नहीं होगा और थोड़े समय में सब ठीक भी हो जाएगा। धैर्य और संयम से रहें।

कुम्भ : आज आप लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। दूसरों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आ जाएंगी। शाम को भाइयों और पड़ोसियों के साथ समय बीतेगा।

मीन : खुद पर भरोसा करें तो आपकी कोशिशों में कमी नहीं रहेगी। सितारों का मिला-जुला असर आप पर हो सकता है। किसी सामूहिक गतिविधि की लीडरशिप करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार हो जाएगा। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश भी करेंगे।

 

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More