इस विधान से करें तीज व्रत …दूर होंगी अड़चनें

Untitled 1 copy 10

राजेन्द्र गुप्ता

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष का महीना तमाम तरह के पर्वों को लिए रहता है। इस पावन मास के कृष्णपक्ष की ​तृतीया तिथि पर महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना लिए हुए सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत रखती हैं। यह व्रत देवों के देव कहलाने वाले महादेव और माता गौरी यानि पार्वती की पूजा से जुड़ा है। इस दिन विवाहित और अविवाहित महिलाएं सुख-सौभाग्य की कामना लिए विधि-विधान से व्रत रखती हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार जिस व्रत को करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ये भी पढ़े

ग्रहों की सही चाल,लाभ का योग…कौन है ये खुशनसीब राशि

कब रखा जाएगा सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत

सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत को मार्गशीर्ष माह या फिर कहें अगहन महीने के कृष्णपक्ष की तृतीया तिथि वाले दिन रखा जाएगा। यह पावन तिथि इस बार 08 नवंबर 2025, शनिवार के दिन पड़ेगी। इस व्रत को को विवाहित और अविवाहित दोनों स्त्रियां सुख-सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना लिए रखती हैं।

व्रत का धार्मिक और पौराणिक महत्व

कहते हैं कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कई जन्मों तक कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इसी कथा की याद में यह व्रत रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं इस दिन पूरे श्रद्धा भाव से व्रत करती हैं, उनके दांपत्य जीवन में प्रेम, सुख और समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढ़े

सिल्वर स्क्रीन की प्रसिद्ध नायिका और गायिका सुलक्षणा पंडित नहीं रहीं

सौभाग्य सुंदरी व्रत पूजा विधि

भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित सौभाग्य सुंदरी व्रत को करने के लिए महिलाओं को प्रात:काल स्नान ध्यान करने के बाद घर के ईशान कोण में चौकी में लाल कपड़ा बिछाकर शिव और पार्वती की प्रतिमा या चित्र स्थापित करना चाहिए। इसके बाद माता पार्वती को 16 की संख्या में श्रृंगार की वस्तुएं और फल-फूल, धूप-दीप आदि अर्पित करना चाहिए। सौभाग्य सुंदरी व्रत वाले दिन पूजा में कथा कहें और उसके बाद श्रद्धा भाव से शिव पार्वती की आरती करें। मान्यता है कि सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत को विधि-विधान से रखने पर भगवान शिव और माता पार्वती का शीघ्र ही आशीर्वाद मिलता है।

सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत कथा

हिंदू मान्यता के अनुसार के अनुसार जब सती के पिता दक्ष ने उनके पति भगवान शिव का अपमान किया तो उससे दुखी होकर तो अग्निकुंड में समाहित हो गईं, लेकिन जाते वक्त उन्होंने अपने पिता से कहा कि वह जन्म में भगवान शिव की अर्धागिंनी रहेंगी। मान्यता है कि उनका अगला जन्म पार्वती के रूप में हुआ और उन्होंने कठिन तप और व्रत करके भगवान शिव को पति के रूप में अंतत: प्राप्त किया। मान्यता है कि इसी के बाद सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत के माध्यम से मनचाहे जीवनसाथी और अखंड सुहाग के लिए व्रत की परंपरा चली आ रही है।

ये भी पढ़े

दरिन्दगी : नाबालिग बच्ची के साथ मां के प्रेमी ने किया रेप…सुनकर उड़ जाएंगे होश

व्रत के लाभ

धार्मिक मान्यता है कि सौभाग्य सुंदरी तीज का व्रत करने से विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं और पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और सम्मान बढ़ता है। जो महिलाएं इस व्रत को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा से करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Spread the love

Anant Chaturdashi 2026
homeslider Religion

अनंत चतुर्दशी कल, हिंदुओं जैनियों के लिए है महत्वपूर्ण

Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी (जिसे अनंत चौदस भी कहा जाता है) सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है, जो मुख्य रूप से भगवान विष्णु के अनंत (शाश्वत) रूप को समर्पित है। यह हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चौदहवें दिन (चतुर्दशी तिथि) को मनाया जाता है। इस पर्व का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

New Delhi: चुनाव आयोग से जुड़ी एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार और चुनाव आयोग के सामने रखी हैं। CJP का कहना है कि […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

वाह डॉक्टर साहब ! बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि जिस बुजुर्ग महिला के बाएं घुटने में परेशानी थी, डॉक्टरों ने गलती से उसके दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से किए […]

Spread the love
Read More