अन्विति की तरफ से छह से नौ तक नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन

जमशेदपुर। कला को समर्पित संस्थान अन्विति के तत्वावधान में जमशेदपुर में फॉरेस्ट गेस्ट हाउस, मानगो में नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह 6 से 9 नवंबर तक चलेगा। इसमें देशभर से 25 प्रतिष्ठित कलाकार अपनी रचनात्मकता, अनुभव और कला का संगम प्रस्तुत करेंगे। शिविर की क्यूरेटर प्रख्यात चित्रकार मुक्ता गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकारों को एक मंच पर लाकर कला, संवाद और सृजनात्मकता की एकता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 6 नवम्बर की सुबह 11 बजे होगा। उद्घाटन भारतीय वन सेना की अधिकारी स्मिता पंकज करेंगी।

उन्होंने बताया कि इस कैंप में वह खुद, अर. अखिलेश (भोपाल), रामानुज शेखर (रांची), जॉयदेव चटर्जी (जमशेदपुर), बिप्लब रॉय (जमशेदपुर), ओंकार सिंह (दिल्ली), अशोक कुमार मइती (जमशेदपुर), कृष्णा महतो (जमशेदपुर), कौशलश कुमार (असम), पब्लिक विश्वास (जमशेदपुर), नरेंद्र कुमार (बक्सर), डॉ. मल्लिकार्जुन बगोडी (कलाबुर्गी), अनुप सिन्हा (जमशेदपुर), संजय मजूमदार (कोलकाता), दिपांकर कर्माकर (रांची), रंजीत कुमार (बोकारो), एच. पी. मुखी (जमशेदपुर), लालोन दत्ता (जमशेदपुर), तपोन रॉय (जमशेदपुर), सुनील मोदी (बोकारो), विषेन्द्र नारायण सिंह (जमशेदपुर), प्रशांत त्रिपाठी (देवबंद, सहारनपुर), चंदन कुमार (मुज़फ़्फ़रपुर) और अल्बर्ट अशोक (कोलकाता) भाग लेंगे।

मुक्ता ने बताया कि यह आयोजन सोनरिया गेस्ट हाउस (रामदास भट्टा) और दयाल बिल्डर्स द्वारा प्रायोजित है। कार्यक्रम को वन विभाग के डीएफओ सबा आलम अंसारी और जेआरजीके बैंक के रीजनल मैनेजर श्रीकांत कतारे का विशेष सहयोग प्राप्त है।

homeslider Jharkhand

सदर थाना के एक चालक को मोहल्ले वासियों ने प्रेमिका के साथ पकड़ा, वीडियो वायरल

नया लुक ब्यूरो रांची/चतरा। चतरा सदर थाना में चालक के पद पर पदस्थापित एक सिपाही मो तालीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में कुछ लोग मो तालीम को लप्पड़ थप्पड़ करते दिखाई पड़ रहें हैं। बताया जाता है कि चालक मो तालीम शहर के दर्जी बिगहा मोहल्ला में […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: चाईबासा सदर अस्पताल का हाल, मरीजों से जबरन लिखवाया जा रहा बॉन्ड

“मरीज के लिए जो ख़ून ले कर आए हैं वो सुरक्षित है” नया लुक ब्यूरो रांची/ चाईबासा। ब्लड बैंक पर राज्य सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है, ताकि ज़रूरत पड़ने पर मरीजों को सुरक्षित और मानक गुणवत्ता वाला रक्त मिल सके। लेकिन हकीकत यह है कि खून चढ़ाने से पहले उसकी गुणवत्ता की […]

Read More
Jharkhand

जो भ्रष्टाचार करे उसे छूट और जो भ्रष्टाचार उजागर करे उस पर मुकदमाः सरयू राय

सरयू राय की दो टूक : भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान पूर्ववत जारी बन्ना गुप्ता ने प्रोत्साहन राशि स्वयं लेने का बिल बनाकर कोषागार में भेजा 60 लोगों के नाम प्रोत्साहन राशि हेतु भेजना भ्रष्ट आचरण का द्योतक रांची/जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि झारखंड उच्च न्यायालय में दायर उनके मुकदमा […]

Read More