राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

Untitled 9 copy 1

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रविवार सुबह सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचीं। वह यहां से हेलीकाप्टर से हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंची और सुबह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। पतंजलि हैलीपेड पहुंचने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। पतंजलि यूनिवर्सिटी में अकादमिक स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ फोटो सेशन संपन्न हुआ। पतंजलि यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल हुईं और स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को सम्मानित किया।

ये भी पढ़े

खूबसूरत गर्लफ्रेंड कैसे बनी कातिल…सुनकर रह जाएंगे दंग

इसके बाद वह देहरादून में निकेतन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगी। तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को सोमवार को 11 बजे से संबोधित करेंगी। शाम साढ़े पांच बजे नैनीताल राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। मंगलवार सुबह कैंचीधाम स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में दर्शन करेंगी और अपराह्न तीन बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

Spread the love

Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More
Uttarakhand Weather

मानसून की विदाई या आखिरी इम्तिहान?

जाते-जाते भी तबाही मचा रहा मानसून मौसम, चार धाम यात्रा स्थगित बादलों ने फिर याद दिलाई इंसान की औकात                                                                         […]

Spread the love
Read More
Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More