नेपाल में आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का आह्वान

Untitled 14 copy
  • “उठो नेपाली, एक साथ”- दुर्गा प्रसाई
  • अभियान ने पेश किया नया संकल्प

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल नेपाली ही बनाएगा, नेपाल का व्यापार नेपाल में ही होगा” इसी नारे के साथ नेपाल में एक नए राष्ट्रीय स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य नेपाल को आत्मनिर्भर, समृद्ध, भ्रष्टाचारमुक्त और धार्मिक मूल्यों पर आधारित राष्ट्र बनाना है। इसकी जानकारी राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म,संस्कृति तथा नागरिक बचाओ अभियान के केन्द्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाई ने दी है। अभियान के घोषणापत्र में कहा गया है कि नेपाल को वैदिक सनातन, बौद्ध और किरात परंपराओं पर आधारित हिन्दू अधिराज्य के रूप में पुनर्स्थापित किया जाएगा। वर्तमान प्रदेश प्रणाली और सेती-सेतो हाथी वाली संरचना को समाप्त कर, पुनः पाँच विकास क्षेत्र, चौदह अंचल और पचहत्तर जिला प्रणाली को लागू करने की बात कही गई है।

ये भी पढ़े

तोता-मैना की कहानीः 15 साल की गर्लफ्रेंड, 17 का प्रेमी

राजनीतिक सुधारों में प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रधानमंत्री की व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही बैंक और वित्तीय संस्थाओं का पुनः राष्ट्रीयकरण कर, 34 खरब नेपाली रुपये की जोखिमग्रस्त पूँजी को सुरक्षित करने की योजना है। अभियान के नेताओं ने कहा कि नेपाल के युवाओं को अब विदेशों में श्रम बेचने की आवश्यकता नहीं है। खाड़ी देशों में काम कर रहे नेपाली युवाओं को स्वदेश वापस बुलाकर उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, और विदेशी जेलों में बंद लगभग 7,000 नेपाली श्रमिकों को नेपाल वापस लाने की पहल की जाएगी।

ये भी पढ़े

फिर एक और नाबालिग, मां ने डांटा तो उठाया इतना खतरनाक कदम सुनकर रह जाएंगे दंग

लघुवित्त और सहकारी संस्थाओं से लिए गए 20 लाख रुपये तक के ऋण माफ किए जाएंगे, जबकि 20 लाख से अधिक के ऋण को 25 वर्ष की अवधि में 5% ब्याज पर पुनर्गठित किया जाएगा। आर्थिक सशक्तिकरण के तहत यह भी घोषणा की गई है कि विदेश में काम करने वाले श्रमिकों को 30 लाख रुपये तक का बिना गिरवी लोन 3% ब्याज दर पर दिया जाएगा। नेपाल में 100 से अधिक मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए और प्राविधिक कॉलेजों की स्थापना की जाएगी, ताकि छात्र विदेश पढ़ाई के लिए न जाएं। संस्कृत भाषा और नैतिक शिक्षा को शिक्षा प्रणाली में अनिवार्य किया जाएगा। काली सूची में दर्ज छह लाख नेपाली नागरिकों के नाम हटाए जाएंगे। कृषि ऋण 2% ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा, और उत्पादित वस्तुओं के लिए सरकारी बाजार गारंटी दी जाएगी।

ये भी पढ़े

पति की हत्यारान ने उठाया ऐसा कदम कि लोग रह गए सन्न, जानें पूरा मामला

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष प्रावधान किए गए हैं जिसमें 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क उपचार और प्रति माह 10,000 रुपये का भत्ता देने की व्यवस्था की जाएगी। अभियान ने यह भी कहा है कि 2046 साल के बाद सत्ता में आए नेताओं और अधिकारियों की संपत्ति की जांच कर, अवैध संपत्ति को सरकारीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों, पुलिस, सेना और शिक्षकों का वेतन एक लाख रुपये मासिक करने और भ्रष्टाचार सिद्ध होने पर आजीवन कारावास का कानून लागू करने का प्रस्ताव है। अभियान का नारा है कि विदेशों में अपने युवाओं को नहीं बेचेंगे, बल्कि अपने हिमालय का पानी, पहाड़ की जड़ी-बूटियां और तराई का अन्न बेचेंगे। यही सच्चा आत्मनिर्भर नेपाल होगा।

मंसिर विशेष संदेश: “उठो नेपाली, एक साथ!

स्वदेश में ही रोजगार का सृजन,लघु वित्त और सहकारी ऋण में राहत,भ्रष्टाचारमुक्त शासन,आत्मनिर्भर अर्थतंत्र का निर्माण,शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग में सुधार,राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म और संस्कृति की रक्षा का अभियान हमारा प्रमुख अभियान है। यह घोषणा नेपाल में एक नए राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम के रूप में देखी जा रही है। नेपाल के नागरिकों में यह अभियान नई उम्मीद और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जागृत करने वाला साबित हो रहा है।

Spread the love

New York
International

IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और […]

Spread the love
Read More
New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More