टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन मंत्री बने

हैदराबाद। कभी टीम इंडिया के उम्दा बल्लेबाज और कप्तान और अब कांग्रेस के नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन तेलंगाना सरकार में मंत्री बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली इस अवसर पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और कई कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।

ये भी पढ़े

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

अजहरुद्दीन के शामिल होने के साथ ही तेलंगाना मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या अब 16 हो गई है। विधानसभा सदस्यों की संख्या के अनुसार तेलंगाना में 18 मंत्री हो सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर की मंत्री पद पर नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी जुबली हिल्स उपचुनाव में पूरा जोर लगा रही है।

ये भी पढ़े

आशिक संग मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट

इस विधानसभा में एक लाख से ज़्यादा मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। बता दें कि बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का इस साल जून में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी। इसके बाद बीते हफ़्ते अगस्त में तेलंगाना सरकार ने अजहरुद्दीन को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद सदस्य के रूप में नामित किया था। इससे पहले अजहरुद्दीन ने 2023 के चुनावों में जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

homeslider National

फ्लाइट टिकट महंगी: अकासा एयर ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

यात्रियों को देने पड़ सकते हैं 1300 रुपये तक अतिरिक्त देश की निजी एयरलाइन Akasa Air ने अपने यात्रियों के लिए फ्लाइट टिकट पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। कंपनी के अनुसार अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रा करने वाले यात्रियों से प्रति सीट 199 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक अतिरिक्त […]

Read More
National Politics

कोलकाता में रैली से पहले हिंसक घटना, कार्यकर्ताओं में भारी तनाव ,मंत्री शशि पांजा घायल

पश्चिम  बंगाल की कोलकाता राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की प्रस्तावित रैली से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया। शनिवार को शहर में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी के आरोप लगाए। इस घटना में राज्य की मंत्री शशि पेना के घायल होने […]

Read More
National

कर्नाटक के बेलगाम में प्रसिद्ध रेणुका यल्लम्मा मंदिर में श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब

कर्नाटक के बेलगावी जिले में स्थित प्रसिद्ध रेणुका येल्लम्मा मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने आस्था का ऐसा सैलाब दिखाया कि मंदिर प्रशासन भी चकित रह गया। हाल ही में मंदिर के दान-पात्रों को खोला गया और चढ़ावे की गिनती की गई, जिसमें कुल 3.07 करोड़ रुपये से अधिक का दान सामने आया। मंदिर प्रशासन […]

Read More