कर्नाटक के बेलगाम में प्रसिद्ध रेणुका यल्लम्मा मंदिर में श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब

untitled 2026 03 13t104244 1773380851

कर्नाटक के बेलगावी जिले में स्थित प्रसिद्ध रेणुका येल्लम्मा मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने आस्था का ऐसा सैलाब दिखाया कि मंदिर प्रशासन भी चकित रह गया। हाल ही में मंदिर के दान-पात्रों को खोला गया और चढ़ावे की गिनती की गई, जिसमें कुल 3.07 करोड़ रुपये से अधिक का दान सामने आया। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह राशि नकद, सोने और चांदी के आभूषणों के रूप में प्राप्त हुई है। दान की गिनती 9 मार्च से 12 मार्च के बीच की गई। इस दौरान मंदिर के कर्मचारियों के साथ-साथ कुछ छात्रों ने भी गिनती के काम में सहयोग किया।

जानकारी के मुताबिक कुल संग्रह में करीब 2.78 करोड़ रुपये नकद शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 16.16 लाख रुपये मूल्य के करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण और 12.35 लाख रुपये मूल्य के करीब 4.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण भी दान के रूप में मिले हैं। गिनती के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कई लोग लंबी मेजों पर बैठकर नोटों की गिनती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि नोटों को अलग-अलग ढेर में रखा गया है और फिर उन्हें व्यवस्थित तरीके से गिना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

आदित्य धर का संदेश: कभी अपने सपनों का त्याग मत करो, ‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें जगीं

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मंदिर प्रशासन ने बताया कि चढ़ावे की इतनी बड़ी राशि को गिनने में कई घंटे लग गए। कई कर्मचारियों को लगातार नोट गिनते-गिनते थकान भी महसूस हुई रेणुका येल्लम्मा मंदिर कर्नाटक के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खासकर त्योहारों और विशेष अवसरों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। मंदिर में मिलने वाला दान धार्मिक गतिविधियों, सामाजिक कार्यों और मंदिर परिसर के विकास में खर्च किया जाता है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था ही इस मंदिर की सबसे बड़ी ताकत है।

ये भी पढ़ें

सोने में आई नरमी, चांदी के दाम भी कम जानिए आज के नए रेट

Srinagar
National Politics

वंदे मातरम पर कांग्रेस से भिड़े उमर अब्दुल्ला, बोले- क्या कश्मीरियों को जेल भेजना है?

Srinagar: जम्मू-कश्मीर में वंदे मातरम के पूरे गायन को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी सहयोगी कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए साफ किया है कि सरकारी कार्यक्रमों में लागू नियमों का पालन करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने तीखे अंदाज में पूछा कि […]

Read More
National Politics

भारत दौरे पर इस्माइली इमाम, जयशंकर से की मुलाकात

New Delhi: शिया इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें वंशानुगत इमाम और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) के अध्यक्ष, प्रिंस रहीम आगा खान (पंचम) नई दिल्ली पहुंचे हैं। इमाम के रूप में पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका रेड-कार्पेट बिछाकर गर्मजोशी से […]

Read More
National Politics

BRICS समिट से पहले चिदंबरम के सवाल पर BJP ने बताया ‘नाराज फूफा’

BRICS समिट पर चिदंबरम के सवाल BRICS Summit: भारत में होने वाले 18वें BRICS लीडर्स समिट से पहले इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने हाल के BRICS समिट को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन BRICS समिट से उन्हें […]

Read More