धामी ने किया ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ से राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शुभारंभ

Untitled 3 copy 50
  • नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने जीती इलेक्ट्रिक कार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना के मेगा लकी ड्रॉ के साथ राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ किया। राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 विजेताओं का चयन किया गया। नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत प्रथम विजेता बने, जिन्हें एक-एक इलेक्ट्रिक कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

धामी ने कहा कि ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना प्रदेश में जारी रहेगी। यह योजना राज्य के राजस्व संग्रहण और कर अनुपालन को बढ़ाने में अहम साबित हुई है। वर्ष 2022 में शुरू की गई इस पहल के तहत अब तक 6.5 लाख बिलों के माध्यम से 263 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नवाचार ने उपभोक्ता जागरूकता और साझा जिम्मेदारी की नई मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना से न केवल उपभोक्ताओं में जागरूकता आई है, बल्कि व्यापारियों को भी पारदर्शी प्रणाली में काम करने की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार और उद्यम के क्षेत्र में विश्वास का माहौल बना है और राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

समधी-समधन में आंख मटक्का दोनों हुए फरार

धामी ने जनता से अपील की कि हर खरीदारी पर बिल अवश्य लें और राज्य के विकास में भागीदार बनें। मेगा ड्रॉ में दो विजेताओं ने इलेक्ट्रिक कार, 16 ने कार, 20 ने ई-स्कूटर, 50 ने मोटरसाइकिल, 100 ने लैपटॉप, 200 ने स्मार्ट टीवी, 500 ने टैब और 1000 विजेताओं ने माइक्रोवेव एवं अन्य पुरस्कार जीते। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वित्त सचिव दिलीप जावलकर, आयुक्त राज्य कर सोनिका सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More