स्मार्ट मीटर के खिलाफ ऊर्जा भवन पर जोरदार प्रदर्शन

Untitled 9 copy 29

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड में स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं की बढ़ी हुई बिजली रीडिंग एवं अन्य संबंधित परेशानियों के समाधान हेतु देहरादून के उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्यालय ऊर्जा भवन पर बड़ा प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की मौके पर पार्टी के प्रदर्शन कार्यों से मिलने पहुंचे मुख्यालय के अधीक्षण अभियंता डीएस पंवार ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुना और उनके परिवार निस्तारण का आश्वासन भी दिया राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर स्मार्ट मीटर को लेकर यूपीसीएल कोई ठोस निर्णय नहीं देता है तो मुख्यालय पर और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़े

वन दरोगा और अन्य पदों की अभिलेख सत्यापन और शारीरिक परीक्षा की तिथियां घोषित

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने ने वार्ता करने के लिए आए यूपीसीएल के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं को सामान्य से कई गुना अधिक बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं।

ये भी पढ़े

शर्मनाक: लकदक सफेद कुर्ते में दबंगों ने बरपाया कहर और कार्यवाही से थरथर कांप रही लखनऊ पुलिस

नवीन पंत ने कहा कि हमारी पार्टी उत्तराखंड के उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। वर्तमान में, उत्तराखंड में स्मार्ट मीटरों के स्थापना एवं संचालन से जुड़ी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जो लाखों बिजली उपभोक्ताओं को आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रभावित कर रही हैं। संजीव घिल्ड़ियाल ने कहा कि ऊर्जा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को अचानक भारी बिलों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े

वाराणसी में सेक्स रैकेट का खुलासा, रशियन लड़कियां पुलिस को चकमा देकर फरार

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More