वन दरोगा और अन्य पदों की अभिलेख सत्यापन और शारीरिक परीक्षा की तिथियां घोषित

Untitled 8 copy 31

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य की दो प्रमुख भर्तियों (विज्ञापन संख्या 64 और 68) से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट जारी की है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर नवीनतम सूचना प्राप्त करते रहें।

ये भी पढ़े

वाराणसी में सेक्स रैकेट का खुलासा, रशियन लड़कियां पुलिस को चकमा देकर फरार

UKSSSC द्वारा विज्ञापन संख्या-64, दिनांक चार अक्टूबर 2024 के अंतर्गत डेटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेद, कार्य पर्यवेक्षक और आवास निरीक्षक जैसे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 19 जनवरी 2025 को आयोजित हुई थी, जबकि टंकण परीक्षा 18 अगस्त से पाँच सितंबर 2025 तक चली।

ये भी पढ़े

शर्मनाक: लकदक सफेद कुर्ते में दबंगों ने बरपाया कहर और कार्यवाही से थरथर कांप रही लखनऊ पुलिस

अब आयोग ने घोषणा की है कि लिखित और टंकण परीक्षा के आधार पर अभिलेख सत्यापन हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची और सत्यापन कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया एक दिसंबर 2025 से प्रारंभ होने का प्रस्ताव है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेज तैयार रखें और वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिस नियमित रूप से जांचते रहें, ताकि सत्यापन से संबंधित तिथि और स्थान की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More