धर्मान्तरण मामले में चार आरोपियों को भेजा जेल

jail

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। रानीपोखरी निवासी एक युवती को अब्दुर रहमान नाम के व्यक्ति द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बहला फुसलाकर उसके धर्मान्तरण के प्रयास के प्रकरण में युवती के परिजनो द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों को वांरट बी पर न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया है। उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम मे पंजीकृत मुकदमे मे विवेचना के दौरान अब्दुर रहमान उर्फ रूपेन्द्र सिंह के साथ एस0वी0 कृष्णा उर्फ आयशा माहेनूर, अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल, अबु तालिब तथा अन्य व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आये थे।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाने गए होटल…डॉक्टर साहब की मौत

आरोपी अब्दुल रहमान व उसके साथियों को आगरा पुलिस द्वारा आगरा में धर्मान्तरण के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार किया गया था। रानीपोखरी में दर्ज अभियोग की विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध प्राप्त दस्तावेजी एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा चारों अभियुक्तों को वांरट बी पर तलब करने हेतु न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके आधार पर न्यायालय के आदेशानुसार प्रकरण में प्रकाश में आये चारों आरोपियों अब्दुल रहमान उर्फ महेन्द्र पाल सिंह, एसवी कृष्णा उर्फ आयशा माहेनूर, अब्दुर रहमान उर्फ रूपेन्द्र सिंह तथा अबु तालिब पुत्र मौ सरदार फारूकी को आज आगरा पुलिस द्वारा वारंट बी पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय द्वारा चारों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More